सब्सक्राइब करें

देखिए देश में सड़कों पर कैसे नियमों की धज्जियां उड़ती हैं, आप भी करते हैं ऐसा?

कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Jul 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
Flaws of traffic rules on indian roads by people
ट्रैफिक नियम
देश में सरेआम सड़कों पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ती हैं और वो भी बड़े मजे के साथ। यकीं नहीं आता तो ये तस्वीरें देखिए, शायद आप भी ऐसा करते हों। 
Trending Videos
Flaws of traffic rules on indian roads by people
ट्रैफिक नियम
ये नजारे चंडीगढ़ की सड़कों के हैं। बिना हेलमेट ट्रिपलिंग करते बाइक सवार, ओवरस्पीड में सड़कों पर फर्राटा भरतीं गाड़ियां, ट्रैफिक लाइट्स की सरेआम उड़तीं धज्जियां। न इन्हें कोई रोकने वाला और न ही कोई टोकने वाला। रात 9 बजे के बाद शहर की सड़कों पर कुछ ऐसा ही नजारा होता है।  असल में दिन में चुस्त-दुरुस्त डटी रहने वाली चंडीगढ़ की पुलिस रात में गायब रहती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Flaws of traffic rules on indian roads by people
ट्रैफिक नियम
इसका फायदा नादान और लापरवाह वाहन चालक उठाते हैं। नतीजा सामने है। हर दूसरे दिन एक्सीडेंट होते हैं। शनिवार को ऐसे ही एक एक्सीडेंट में एक युवक की मौत हो गई। रविवार रात अमर उजाला ने चंडीगढ़ की सड़कों पर बेलगाम ट्रैफिक की पड़ताल की। यह देखने की कोशिश कि आखिर रात के वक्त चंडीगढ़ की सड़कों पर निकलना कितना खतरनाक है।
 
Flaws of traffic rules on indian roads by people
ट्रैफिक नियम
रात को खूब होते हैं हादसे
साल 2015 में कुल 113 लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई थी। इसमें 86 दिन में और 26 मौते रात 9 से 6 के बीच में हुई है। यह 26 हादसे इतने भयानक थे है कि घायलों की मौके या अस्पताल में भर्ती होते ही मौत हुई है। इसी तरह साल 2016 में कुल 151 लोगों ने सड़क हादसों में जान गंवाईं, जिसमें 121 दिन और 30 की मौत रात के हादसों में हुई। इसी तरह साल 2017 के 56 जानलेवा हादसों में रात के अंधेरे ने 19 लोगों की जान ली।
विज्ञापन
Flaws of traffic rules on indian roads by people
ट्रैफिक नियम
अमर उजाला टीम रविवार रात 10.05 किसान भवन चौक पहुंची तो 2 बाइक सवार 5 युवक बिना हेलमेट ... ये दोस्ती हम नहीं तोंडे़ंगे गाते हुए निकल रहे थे। टीम रात 10.30 बजे 8-9 लाइट प्वाइंट पर पहुंची तो वहां रेड लाइट जंप, रॉग साइड ड्राइविंग करते हुए लोग कैमरे में कैद हुए। इसके बाद रात 10.50 बजे टीम 18-19लाइट प्वाइंट पर पहुंची तो बाइक सवार युवक जमकर हुड़दंग मचाते निकल रहे थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed