फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एयरपोर्ट से लौट रहे थे...पर न सुहाग बचा न बेटा और न बहू, तस्वीरें देख नहीं पाओगे

Tue, 27 Mar 2018 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा) Updated Tue, 27 Mar 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
Four People of Family Died in Road Accident in Kaithal
कैथल में सड़क हादसा
एयरपोर्ट से लौट रहे थे कि रास्ते में अचानक कुछ ऐसा हो गया, न सुहाग बचा, न बेटा और न बहू। हादसा कितना दर्दनाक, तस्वीरें गवाह हैं।
Four People of Family Died in Road Accident in Kaithal
कैथल में सड़क हादसा
हादसा हरियाणा के कैथल में हुआ। ताईवान में बसे बेटे के पास भेजने के लिए पुत्रवधू को दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़कर वापिस लौट रहे परिवार की कार कैथल-करनाल रोड पर ट्राले से जा टकराई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कार सवार ढाई साल के मासूम बच्चे सहित एक की जान बच गई, दोनों को गंभीर रूप से घायल होने के चलते निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
Four People of Family Died in Road Accident in Kaithal
कैथल में सड़क हादसा
परिवार जिले के सीवन गांव का रहने वाला है। हादसे की खबर मिलते ही गांव में रविवार सुबह ही सन्नाटा पसर गया। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हैं, हाल ही में वे जेबीटी टीचर के पद से रिटायर हुईं। हादसे का कारण नींद की झपकी बताई जा रही है। ट्राला चालक ने ही पुलिस को हादसे के बारे में सूचित किया। इसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल तक लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Four People of Family Died in Road Accident in Kaithal
कैथल में सड़क हादसा
बताया जा रहा है कि मृतक गुरबचन सीवन में ही अच्छे जमींदार थे। वहीं उनके दोनों बेटे सीवन में ही मोबाइल की दुकान चलाते हैं। मृतक दिल्ली से मोबाइल व जेवरात लेकर आ रहे थे। उनका थैला कार में ही था। मौके से यह थैला भी लापता मिला। जिसमें लाखों रुपये कीमत के मोबाइल बताए जा रहे हैं। डीएसपी रामकुमार ने बताया कि घायल देवेंद्र की शिकायत पर अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Four People of Family Died in Road Accident in Kaithal
कैथल में सड़क हादसा
मिली जानकारी के अनुसार सीवन निवासी गुरबचन उर्फ पप्पू मिड्डा अपने दो बेटों देवेंद्र मिड्डा (28), मनीष ऊर्फ आसू (26), अपनी बहन मथरा(60), देवेंद्र की पत्नी निशा(27), पौत्र मनन (ढाई साल)के साथ दिल्ली में एयरपोर्ट से लौट रहे थे। वे सभी ताईवान में रह रहे तीसरे बेटे मोहित मिड्डा की पत्नी लवली को ताईवान जाने से पहले मिलने के लिए गए थे। लवली मिड्डा की शनिवार रात को ही फ्लाइट थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed