सब्सक्राइब करें

एक साथ जलीं 7 चिताएं, देखिए कैसे रोते-बिलखते रहे मां-बाप?

जसवीर सिंह भट्टी,/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब) Updated Fri, 21 Aug 2015 08:13 AM IST
विज्ञापन

एक साथ जलीं 7 चिताएं, देखिए कैसे रोते-बिलखते रहे मां-बाप?

funeral of 7 young man who killed in manikaran incident

गांव में एक साथ 7 चिताएं जलीं। मृतकों के बुजुर्ग मां-बाप रोते-बिलखते रहे। जिसने भी यह दर्दनाक मंजर देख फूट-फूट कर रोया। रिपोर्टर: जसवीर सिंह भट्टी, संगरूर।

Trending Videos

एक साथ जलीं 7 चिताएं, देखिए कैसे रोते-बिलखते रहे मां-बाप?

funeral of 7 young man who killed in manikaran incident

पंजाब के रोगला गांव में जलीं ये 7 चिताएं मणिकर्ण हादसे में मारे गए युवकों की थी। दो दिनों से घर में चूल्हे नहीं जले थे। गांव भर में सन्नाटा पसरा हुआ था। हर आंख में बस आंसू थे, बेबसी और मातम।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ जलीं 7 चिताएं, देखिए कैसे रोते-बिलखते रहे मां-बाप?

funeral of 7 young man who killed in manikaran incident

पीड़ित परिवारों के घरों के बाहर खड़े ग्रामीण एक दूसरे के साथ दो दिन पहले मणिकर्ण साहिब में मौत के आगोश में समाए सात नौजवानों के बारे में बातें कर रहे थे। जैसे ही नौजवानों के शव आए तो गांव में पसरा सन्नाटा चीख पुकार में बदल गया। पीड़ित परिवार ही नहीं बल्कि पूरे गांव के लोगों की आंखों से आंसू छलक रहे थे।

एक साथ जलीं 7 चिताएं, देखिए कैसे रोते-बिलखते रहे मां-बाप?

funeral of 7 young man who killed in manikaran incident

पीड़ित परिवारों की महिलाओं का तो हाल बेहाल था, जिन्हें संभालने के लिए गांव की महिलाएं उन्हें ढांढस बांधने में लगी हुई थीं। वीरवार का दिन इस गांव के लिए ऐसा मनहूस दिन था जब गांव के श्मशानघाट में एक साथ सात चिताएं जलीं। बीते मंगलवार को दोपहर इस गांव के सात नौजवानों यादविंदर सिंह, लाडी, सोनी राम, गुरदीप सिंह, गोपाल, रघुवीर, काका सिंह की मणिकर्ण साहिब के गुरुद्वारे की सराय पर चट्टानों के गिरने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन

एक साथ जलीं 7 चिताएं, देखिए कैसे रोते-बिलखते रहे मां-बाप?

funeral of 7 young man who killed in manikaran incident

ये नौजवान अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिलों पर मणिकर्ण साहिब गुरुद्वारा की यात्रा करने गए थे और उस दिन से ही पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है। दिड़बा के नायब तहसीलदार प्रबोध चंद्र के नेतृत्व में एक टीम कुल्लू शव लाने के लिए गई थी। वह वीरवार सुबह करीब आठ बजे शव लेकर गांव रोगला पहुंची।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed