चार लड़कियों के पास विदेश से आने वाली कॉल ने प्रशासन के कान खड़े कर दिए हैं। कॉल करने वाले आरोपी पाकिस्तान के नारे लगा रहे हैं और कोड वर्ड में बात करने को कह रहे हैं। मामला हरियाणा के सोनीपत का है। यहां के सिटी थाना क्षेत्र स्थित एक पीजी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही चार युवतियों के पास रात के समय विदेशी नंबरों से कॉल आ रही है।
लड़कियों के पास आ रहीं विदेशी कॉल, लग रहे पाकिस्तानी नारे, कहा- दिवाली तक पूरा करेंगे मिशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोन करने वाले उनके सामने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं। इतना ही नहीं यह भी कहते हैं कि कश्मीर भी हमारा हो जाएगा। वह युवतियों से पूछते हैं कि जो काम दिया था वह पूरा हो गया। साथ ही कहता है कि यह सीक्रेट मिशन है। कोड में बात करो। जो कोड तुम्हें दे रखा है। समझा करो। फोन काटने पर वह फिर से कॉल कर कहता है कि फोन क्यों काट रही हो।
युवती के पूछने पर फोन किसे मिलाया तो भी कहता है कि तुम्हें ही मिलाया मोहतरमा। साथ ही सीक्रेट मिशन को दिवाली तक पूरा करने की बात कहता है। इसे लेकर चारों छात्राएं घबराई हुई हैं। छात्राओं ने मामले को लेकर गुरुवार को सिटी थाना की चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही ठोस कार्रवाई की जाएगी।
अमेरिका और अरब देश के मिले नंबर
छात्राओं के मोबाइल फोन पर जिन नंबरों से कॉल आई है वह अमेरिका व अरब देश के मिले हैं। इनमें +13159653689, +37165099448, +37163779713, +37165613807, +79541276365, +3159653689, +0013159653689 आदि नंबरों की पुलिस ने जानकारी निकालनी शुरू कर दी है। पुलिस साइबर सेल की मदद से पता लगा रही है कि जिन नंबरों से कॉल आई है उनकी लोकेशन का भी पता लगाया जा रहा है।
हरियाणा, यूपी व पंजाब की है युवतियां
पीजी हॉस्टल में रह रही युवतियों तीन प्रदेशों की रहने वाली हैं। इनमें दो युवतियां जहां हरियाणा के अलग-अलग जिलों की हैं, वहीं एक युवती उत्तर प्रदेश से व एक पंजाब की रहने वाली है। चारों युवतियां पीजी में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटी हैं।
चार युवतियों ने सिटी थाना में शिकायत दी है कि 30 अक्तूबर की रात को साढ़े 11 बजे उनके पास किसी अजनबी ने फोन किया है। उसने पाकिस्तान जिंदाबाद व कोड वर्ड में बात करने की बात कही है। युवतियों की शिकायत पर जब कॉल डिटेल निकाली गई तो पता लगा कि नंबर अमेरिका व अरब देश के हैं। साइबर सेल की मदद से पता लगाया जा रहा है कि नंबरों की लोकेशन कहां पर है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। -डा.रवींद्र कुमार, डीएसपी सिटी।