फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नौकरियां ही नौकरियां, 12वीं और बीए पास करें 5 हजार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन, हजारों में सैलरी

Tue, 25 Jun 2019 01:11 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 25 Jun 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
Government Jobs, Clerk Recruitment on 4858 Posts in haryana
फाइल फोटो
12वीं पास व बीए कर कर चुके लड़के-लड़कियों के लिए नौकरियों का पिटारा खुला गया है। करीब पांच हजार पदों पर बंपर वैकेंसी निकली है और सैलरी हजारों में होगी।
Government Jobs, Clerk Recruitment on 4858 Posts in haryana
फाइल फोटो
हरियाणा सरकार ने क्लर्क के 4858 पदों के लिए भी आवेदन मांगे हैं। ग्रुप सी के ये पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। 24 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 8 जुलाई 2019 रात 11 बजकर 59 मिनट तक चालू रहेगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 20 जून को पद भरने की अधिसूचना जारी की थी। 11 जुलाई 2019 फीस जमा करने की अंतिम तिथि है।
Government Jobs, Clerk Recruitment on 4858 Posts in haryana
फाइल फोटो
सामान्य श्रेणी में 2354 पद भरे जाएंगे। इनमें 1929 पद नॉन एक्स सर्विसमैन के हैं। एक्ससर्विस मैन के लिए 348 और ईएसपी यानि खेल कोटे में 77 पद भरने हैं। एससी श्रेणी में 913 पद भरे जाएंगे। इनमें 753 पद नॉन एक्स सर्विसमैन, 116 एक्ससर्विसमैन और 44 खेल कोटे के हैं। बीसीए श्रेणी में 709 पद भरने हैं, जिनमें से 547 पद नॉन एक्स सर्विसमैन, 113 एक्स सर्विसमैन और 49 खेल कोटे से भरे जाएंगे। बीसीबी में 511 पद और ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 371 पद सरकार भरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Government Jobs, Clerk Recruitment on 4858 Posts in haryana
फाइल फोटो
योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं और ग्रेजुएशन की हो।

उम्र सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17 साल और अधिकतम आयु 42 साल होनी चाहिए। उम्र में छूट के लिए नोटिफिकेशन देखें।
विज्ञापन
Government Jobs, Clerk Recruitment on 4858 Posts in haryana
फाइल फोटो
आवेदन फीस
जनरल कैटेगरी: 100 रुपये (हरियाणा में रहने वाली महिलाओं के लिए- 50 रुपये)
रिजर्व कैटेगरी- 25 रुपये (हरियाणा में रहने वाली महिलाओं के लिए- 13 रुपये)
दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed