फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम रहीम के जेल से बाहर आने में बड़ी अड़चन बन सकता है ये सच, मां और पत्नी भी जानती होंगी

Tue, 25 Jun 2019 01:11 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 25 Jun 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
Dera Sacha Suada Chief Ram Rahim Parole Secret Revealed by Revenue Department
फाइल फोटो
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम का एक सच सामने आया है, जिससे बाबा का पैरोल मिलना मुश्किल हो जाएगा। असलियत जानकर पुलिस वाले भी चौंक गए।
Dera Sacha Suada Chief Ram Rahim Parole Secret Revealed by Revenue Department
फाइल फोटो
राम रहीम के नाम पर कोई कृषि योग्य जमीन नहीं
राम रहीम द्वारा कृषि कार्य के लिए पैरोल मांगने को लेकर राजस्व विभाग ने अपनी रिपोर्ट सिरसा पुलिस को सौंप दी है। सिरसा पुलिस ने रिपोर्ट एसआईटी को सौंप दी है, लेकिन अभी एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट सिरसा एसपी को नहीं सौंपी है। लॉ एंड ऑर्डर को लेकर भी एसपी सिरसा ने सदर थाना प्रभारी और सिटी थाना प्रभारी से रिपोर्ट मांगी हुई है।
Dera Sacha Suada Chief Ram Rahim Parole Secret Revealed by Revenue Department
फाइल फोटो
डेरे की जमीन राम रहीम की व्यक्तिगत जमीन नहीं
रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि डेरा प्रमुख के नाम पर सिरसा में कृषि योग्य कोई भूमि नहीं है। डेरा सच्चा सौदा के पास करीब 800 एकड़ जमीन है, जिसमें से करीब 260 एकड़ जमीन कृषि योग्य है, लेकिन राम रहीम के नाम पर कोई भूमि नहीं है। डेरे की यह जमीन बेगू, नेजिया और अली मोहम्मद गांव के रकबे में आती है। डेरा या ट्रस्ट की जमीन को राम रहीम की व्यक्तिगत कृषि भूमि नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dera Sacha Suada Chief Ram Rahim Parole Secret Revealed by Revenue Department
फाइल फोटो
जेल अधीक्षक ने सिरसा उपायुक्त से मांगी रिपोर्ट
गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह की ओर से कृषि कार्य के लिए पैरोल मांगी गई है। रोहतक के जेल अधीक्षक ने इस संबंध में सिरसा के उपायुक्त से रिपोर्ट मांगी है। पूछा गया है कि क्या कैदी राम रहीम को पैरोल देना उचित होगा या नहीं? पत्र में बताया गया है कि जेल में राम रहीम का आचरण अच्छा है और उसने यहां कोई अपराध भी नहीं किया है। अब जिला प्रशासन को राम रहीम की पैरोल को लेकर अपनी अनुशंसा सौंपनी है।
विज्ञापन
Dera Sacha Suada Chief Ram Rahim Parole Secret Revealed by Revenue Department
फाइल फोटो
दो मामलों में सजा काट रहे हैं डेरा प्रमुख
राम रहीम को सीबीआई कोर्ट द्वारा 25 जुलाई 2017 को दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म मामले में दोषी करार दिया गया था। दोनों मामलों में सीबीआई कोर्ट ने उसे 28 अगस्त को 10-10 साल की कैद और 15-15 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। इसके अतिरिक्त रामचंद्र छत्रपति की हत्या मामले में भी सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई और 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। इसके अतिरिक्त डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह के दो मामले कोर्ट में ट्रायल पर है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed