फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरदासपुर आतंकी हमले का देखिए पाकिस्तानी कनेक्शन

Sun, 02 Aug 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, दीनानगर,गुरदासपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमरउजाला, दीनानगर,गुरदासपुर(पंजाब) Updated Sun, 02 Aug 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन

गुरदासपुर आतंकी हमले का देखिए पाकिस्तानी कनेक्शन

gurdaspur terror attack: militant and his pakistani connection

पंजाब के गुरदासपुर के दीनानगर पुलिस स्टेशन पर हुए आतंकी हमले में आतंकियों का पाकिस्तानी कनेक्शन साबित हुआ। फिदायीन हमले में मारे गए तीनों आतंकियों ने मेड इन पाकिस्तान दस्ताने पहन रखे थे। यह जानकारी रविवार को बार्डर रेंज के आईजी ईश्वर चंद्र ने दी।

गुरदासपुर आतंकी हमले का देखिए पाकिस्तानी कनेक्शन

gurdaspur terror attack: militant and his pakistani connection

आईजी ने बताया कि आतंकियों के पास से मिला राकेट इतना शक्तिशाली था कि इससे एक इमारत को उड़ाया जा सकता था। उन्होंने बताया कि डीएलआर हथियार के निरीक्षण के बाद सेना ने इसे रावी दरिया के पास मकोड़ा पतन में नष्ट कर दिया। आईजी ने बताया कि आतंकियों के पास से एक डीएलआर जिसमें राकेट भरा हुआ था, तीन एके-56 21 मैगजीन ,89 कारतूस, दो जीपीएस, नाइट डिवाइस और कुछ ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।

गुरदासपुर आतंकी हमले का देखिए पाकिस्तानी कनेक्शन

gurdaspur terror attack: militant and his pakistani connection

आईजी ने बताया कि अब तक की जांच में जो बातें सामने आई हैं उससे स्पष्ट होता है कि आतंकियों का मुख्य लक्ष्य किसी बड़ी घटना को अंजाम देना था। इस मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक गुरप्रीत सिंह तूर, एएसपी अखिल चौधरी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरदासपुर आतंकी हमले का देखिए पाकिस्तानी कनेक्शन

gurdaspur terror attack: militant and his pakistani connection

आईजी ने बताया कि आतंकियों के पास से मिले जीपीएस की जांच में पता चला है कि इसमें दीनानगर शहर को 21 जुलाई को लोड किया गया था। इससे स्पष्ट होता है कि आतंकियों ने इस हमले की योजना को अंजाम देने पर काम 21 जुलाई से ही शुरू कर दिया था।

विज्ञापन

गुरदासपुर आतंकी हमले का देखिए पाकिस्तानी कनेक्शन

gurdaspur terror attack: militant and his pakistani connection

आतंकी 21 से 27 जुलाई तक कहां रहे इसकी गहनता से जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि जांच में यह बात सामने आई है कि आतंकी बामियाल के आसपास के इलाके से भारत की सीमा में घुसे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस सीमा पर बसे सभी गुज्जरों को डाटा तैयार कर तलाशी अभियान चला रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed