{"_id":"5f795a9b8ebc3e9b992440ba","slug":"harish-rawat-reached-at-navjot-singh-sidhu-residence-in-amritsar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सियासत की नई तस्वीरें: नवजोत सिद्धू के घर पहुंचे हरीश रावत, साथ नाश्ता कर दिया बड़ा संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत की नई तस्वीरें: नवजोत सिद्धू के घर पहुंचे हरीश रावत, साथ नाश्ता कर दिया बड़ा संदेश
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
नवजोत सिद्धू के घर पहुंचे हरीश रावत।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
किसानों के समर्थन में कांग्रेस के रोड शो से ठीक पहले पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत सिद्धू के घर पहुंचे। जहां दोनों ने साथ बैठकर नाश्ता किया। टेबल पर नवजोत सिंह सिद्धू बोले- आप मेरे बड़े 'प्रा' (भाई) हैं। इसके बाद टेबल पर बैठे सभी लोग हंसने लगे। इस दौरान लंच में ही राहुल गांधी के रोड शो को लेकर गंभीर चर्चा हुई।
Trending Videos
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
नवजोत सिंह सिद्धू भी कांग्रेस के रोड शो में शामिल होने के लिए तैयार हो गए। कैप्टन से नाराज चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू अब पूरी तरह से सामान्य हो चुके हैं। हरीश रावत को आलाकमान ने पंजाब कांग्रेस में नाराज चल रहे नेताओं को मनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके पहले पड़ाव में सिद्धू को हरीश मनाने में कामयाब हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Punjab
- फोटो : अमर उजाला
अन्य नेताओं को सार्वजनिक मंच पर नाराजगी प्रकट करने के लिए हरीश पहले ही चेता चुके हैं। बता दें कि यह दूसरा मौका है जब पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की है। हरीश रावत पंजाब प्रभारी बनने के बाद से ही नवजोत सिद्धू को लेकर काफी सक्रिय दिखे। इसी का परिणाम है कि एक साल बाद नवजोत सिद्धू पार्टी के किसी कार्यक्रम में सार्वजनिक तौर पर शामिल होंगे।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी की रैली में सिद्धू होंगे शामिल
नवजोत सिंह सिद्धू लंबे समय से पंजाब की राजनीति से दूर हैं। लेकिन हरीश रावत के आते ही उनकी सक्रियता बढ़ती दिख रही है। मुख्यमंत्री से मतभेद के बाद उन्होंने पंजाब मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी थी। अब मोगा के बधनीकलां से कृषि कानूनों के विरोध और किसानों के समर्थन में राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली शुरू हो रही है। इस रैली में एक ही मंच में राहुल गांधी के साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी दिखेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कृषि कानूनों को लेकर पंजाब में किसान लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वही इस मुद्दे पर सियासत भी गर्म है। भाजपा को छोड़ सभी राजनीतिक दल पंजाब में इन कानूनों का विरोध कर रहे हैं। वहीं किसान संगठन लगातार भाजपा नेताओं की घेरेबंदी कर रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू भी इन कानूनों के खिलाफ काफी मुखर हैं और लगातार किसानों की जनसभाओं को संबोधित करते दिखे। इतना ही नहीं सोशल मीडिया के जरिए भी किसानों का समर्थन किया। बता दें कि राहुल गांधी की यह ट्रैक्टर रैली पंजाब से शुरू होकर हरियाणा के रास्ते दिल्ली जाकर खत्म होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।