{"_id":"5a619bad4f1c1b68268b51e3","slug":"haryana-government-banned-interview-for-group-c-group-d-posts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब इन पदों पर भर्ती के लिए कोई इंटरव्यू नहीं होगा, फायदा उठाएं नौकरी पाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब इन पदों पर भर्ती के लिए कोई इंटरव्यू नहीं होगा, फायदा उठाएं नौकरी पाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 20 Jan 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
कॉलेज के स्टूडेंट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी, अब इन पदों पर भर्ती के लिए किसी तरह के इंटरव्यू की जरूरत नहीं होगी।
Trending Videos
2 of 7
कॉलेज के स्टूडेंट्स
दरअसल हरियाणा में ग्रुप सी व डी के पदों के लिए केवल लिखित परीक्षा होगी और अब इंटरव्यू की प्रथा बंद हो जाएगी। हरियाणा के मुख्य सचिव ने आशय का एक अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार ग्रुप सी व डी के पदों पर चयन के संबंध में परीक्षा के कुल अंक 100 होंगे, जिनमें 90 अंकों की लिखित परीक्षा और सामाजिक-आर्थिक मानदण्ड तथा अनुभव के 10 अंक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
कॉलेज के स्टूडेंट्स
अधिसूचना के अनुसार, अनुभव तथा कुछ वस्तुनिष्ठ सामाजिक-आर्थिक मानदण्ड के लिए निम्नानुसार अंक आबंटित किए गए हैं। यदि आवेदक के पिता, माता, पति-पत्नी, भाई, बहनों, बेटों और बेटियों में से कोई भी व्यक्ति हरियाणा सरकार या किसी अन्य राज्य सरकार या भारत सरकार के किसी भी विभाग, बोर्ड, निगम, कम्पनी, वैधानिक निकाय, आयोग और प्राधिकरण में नियमित कर्मचारी नहीं है, तो इसके लिए 5 अंक निर्धारित किए गए हैं।
4 of 7
कॉलेज के स्टूडेंट्स
- फोटो : अमर उजाला
इसी प्रकार, अनाथ, विधवा के सम्बन्ध में यदि आवेदक एक विधवा है या यदि आवेदक प्रथम या द्वितीय बालक है और उसके पिता की मृत्यु 42 वर्ष पूरी होने से पहले हो गई हो, यदि आवेदक प्रथम या द्वितीय बालक है और आवेदक के 15 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले उसके पिता की मृत्यु हो गई हो, तो इसके लिए 5 अंक निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 7
कॉलेज के स्टूडेंट्स
- फोटो : अमर उजाला
इसके अतिरिक्त, यदि आवेदक ऐसी अनअधिसूचित जनजाति (विमुक्त जाति और टपरीवास जाति) या हरियाणा के घुमंतू जनजाति से सम्बन्धित है, जो न तो अनुसूचित जाति है और न ही पिछड़ा वर्ग है, के संबंध में 5 अंक निर्धारित हैं तथा हरियाणा सरकार के किसी भी विभाग, बोर्ड निगम, कम्पनी, वैधानिक निकाय, आयोग और प्राधिकरण में अधिकतम 10 वर्ष में से अनुभव के प्रत्येक एक वर्ष या 6 मास से अधिक के उसके भाग के लिए आधा (0.5) अंक।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।