सब्सक्राइब करें

Photos: चंडीगढ़ में इंडियन ओपन रेस वॉक मैराथन, हरियाणा की रवीना और पंजाब के हर्षदीप ने मारा मैदान

संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 22 Feb 2026 02:17 PM IST
सार

चंडीगढ़ में भारतीय ओपन रेस वॉक प्रतियोगिता के 13वें संस्करण का आयोजन किया गया। रविवार को 21 किमी. की रेस वॉक में हरियाणा की रवीना और पंजाब के हर्षदीप विजेता बने।

विज्ञापन
Haryana's Raveena and Punjab Harshdeep win Indian Open Race Walk Marathon in Chandigarh
सुखना लेक पर आयोजित ओपन रेस वॉक में शामिल एथलीट। - फोटो : अजय वर्मा

चंडीगढ़ की सुखना लेक पर दो दिवसीय भारतीय ओपन रेस वॉक प्रतियोगिता के 13वें संस्करण का आयोजन किया गया। इसमें पुरुषों और महिलाओं की 21 किमी की रेस वॉक मैराथन करावाई गई। प्रतियोगिता के दूसरे व अंतिम दिन रविवार को रेस वॉक मुकाबलों में देश के कई राज्यों से बेहतरीन वॉक खिलाड़ियों ने शिरकत की।  

Trending Videos
Haryana's Raveena and Punjab Harshdeep win Indian Open Race Walk Marathon in Chandigarh
रेस वॉक में भाग लेते धावक। - फोटो : अजय वर्मा

पुरुषों की हाफ मैराथन वॉक (21 किमी) में पेरिस ओलंपियन अक्षदीप सिंह, परमजीत सिंह बिष्ट, सूरज पंवार और विकास सिंह ने हिस्सा लिया। ये चारों खिलाड़ी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे हैं। इन्होंने 2025 के सीजन में अपना दबदबा बनाया था और जापान में टोक्यो विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। हालांकि 21 किमी. रेस वॉक के पुरुष वर्ग मुकाबले में पंजाब के हर्षदीप सिंह ने बाजी मारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana's Raveena and Punjab Harshdeep win Indian Open Race Walk Marathon in Chandigarh
रेस वॉक में शामिल धावक। - फोटो : अजय वर्मा

महिला वर्ग में हरियाणा की वॉक खिलाड़ी रवीना ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल करते हुए हाफ मैराथन को जीतने में कामयाबी हासिल की। महिलाओं की फुल मैराथन वॉक में केवल नौ एथलीटों ने भाग लिया था। सुखना लेक पर पहली बार 21 किलोमीटर हाफ मैराथन कराई जा रही है। इससे पहले 20 किलोमीटर की हाफ मैराथन आयोजित कराई जाती थी। 

Haryana's Raveena and Punjab Harshdeep win Indian Open Race Walk Marathon in Chandigarh
21 किमी. रेस वॉक के विजेता हर्षदीप। - फोटो : अजय वर्मा

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने दो दिवसीय प्रतियोगिता की देखरेख के लिए मलेशिया सहित तीन विदेशी रेस वॉक जजों को आमंत्रित किया था। विदेशी अधिकारियों के साथ-साथ भारतीय जज ने भी प्रतियोगिता के सुचारू संचालन के लिए समन्वय किया।

विज्ञापन
Haryana's Raveena and Punjab Harshdeep win Indian Open Race Walk Marathon in Chandigarh
रेस वॉक में शामिल महिला एथलीट। - फोटो : अजय वर्मा

पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैराथन की चंडीगढ़ करेगा मेजबानी
पहली बार चंडीगढ़ एक मार्च को अंतरराष्ट्रीय मैराथन की मेजबनी करने जा रहा है। ये मैराथन पंजाब और चंडीगढ़ के लिए बेहद ही खास होगा। शहर के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी मैराथन होगी। यह शब्द प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने मैराथन की जानकारी साझा करते हुए कहे। खेल विभाग द्वारा आयोजित यह मैराथन चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली पहली अंतरराष्ट्रीय मैराथन होगी। मैराथन को यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed