सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram: Student brutalized, held hostage for 3 days and tortured; accused Shivam arrested

Gurugram: छात्रा पर दरिंदगी, 3 दिन बंधक बनाकर यातना; आरोपी शिवम गिरफ्तार

Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Mon, 23 Feb 2026 06:44 PM IST
Gurugram: Student brutalized, held hostage for 3 days and tortured; accused Shivam arrested
सपनों के शहर गुरुग्राम में एक 19 साल की बेटी अपने बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर आई थी, लेकिन उसे क्या पता था कि जिस पर उसने भरोसा किया, वही उसकी जिंदगी को नर्क बना देगा। तीन दिनों तक एक अंधेरे कमरे में बंधक, शरीर पर गहरे जख्म और रूह को चीर देने वाली यातनाएं... शिवम नाम के उस दरिंदे ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइजर डालकर आग लगाने से लेकर चाकू से वार करने तक, सुहानी (पीड़िता) ने मौत को बेहद करीब से देखा। आज जब उसकी आपबीती सामने आई है, तो सुनने वालों की रूह कांप उठी है। गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना के अंतर्गत सेक्टर-69 स्थित पीजी में सहमति संबंधी में रहने वाली छात्रा के मारपीट से घायल होने के बाद पहली बार बयान सामने आए हैं। पीड़िता ने पुलिस को अपने साथ क्रूरता के बारे में बताया। छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी शिवम ने उसे 16 से 18 फरवरी तीन दिन तक पीजी के कमरे में बंधक बनाकर रखा था और बाहर का संपर्क खत्म करवा दिया। शिवम ने छात्रा के प्राइवेट पार्ट पर सैनेटाइजर डालकर आग लगाई थी और पैरों में चाकू से काटा था। मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वाली 19 वर्षीय युवती गुरुग्राम की एक निजी युनिवर्सिटी में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह शिवम के साथ 13 फरवरी को सेक्टर-69 स्थित ग्रेट पीजी में रहने आई थी। पीजी में कमरा शिवम ने अपने नाम से ले रखा है। छात्रा का आरोप है कि 16 फरवरी को शिवम ने छात्रा को पीटा व सिर में स्टील की बोतल से मारा व मिट्टी का मटका भी सिर पर फोड़ा। इसके अलावा शिवम ने छात्रा का सिर को कभी बैड तो कभी अलमारी में मारा। शिवम ने छात्रा के साथ मारपीट करते हुए कहा कि तुम्हें इतना मारूंगा कि तू चल भी नहीं पाएगी और कभी मां भी नहीं बन पाएगी। इसके बाद छात्रा को लात-मुक्के मारकर घायल कर दिया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि शिवम ने उसकी न्यूड वीडियो भी बनाई हुई है। 18 फरवरी की रात करीब 10 बजे छात्रा ने शिवम के मोबाइल से मां के पास कॉल की थी। कॉल पर बात करने के दौरान उसने बंगाली भाषा में अपने साथ हो रही क्रूरता के बारे में बताया, क्योंकि बंगाली भाषा को शिवम समझता नहीं था। इसके बाद छात्रा की मां ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस कंट्रोल रूम को घटना के बारे में सूचना दी। इसके बाद बादशाहपुर थाने की पुलिस ने पीजी में जाकर छात्रा को शिवम के चुंगल से छुड़वाया और सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी शिवम को भी मौके से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Kullu: राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष कर रहे सरकार की योजनाओं का मूल्यांकन

23 Feb 2026

शिक्षा निदेशालय परिसर में अधिकारी-कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन

23 Feb 2026

Bihar Vidhansabha: विधानसभा में क्यों होने लगी रसगुल्ला, लड्डू, तिलकुट, खाजा की चर्चा...खूब लगे ठहाके!

23 Feb 2026

फगवाड़ा के खाटी धाम मंदिर पहुंचे पंजाब सरकार के सलाहकार दीपक बाली

23 Feb 2026

बहादुरगढ़: बादली में बिजली निगम के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर तीसरे दिन किया प्रदर्शन

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में सड़कों पर उतरेंगे किसान, सीएम आवास का करेंगे घेराव

23 Feb 2026

Kullu: उपायुक्त से मिले पेंशनर्स, मांगों को लेकर बात की

23 Feb 2026
विज्ञापन

Hamirpur: राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर में बचत भवन में ऑडिशन का आयोजन

प्रतापगढ़ में बाबा बेलखरनाथ धाम ब्लाक में क्षेत्र पंचायत की बैठक में पहुंचे पूर्व मंत्री मोती सिंह

23 Feb 2026

ज्वाला देवी इंटर कॉलेज से यूपी बोर्ड हाईस्कूल अंग्रेजी प्रश्न पत्र की परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी

23 Feb 2026

नारनौल: नशा मुक्ति को लेकर छात्रों को दिलाई गई शपथ

नारनौल: प्रवक्ता के विरोध में ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला, बीईओ के आश्वासन पर खुला स्कूल

कुंडा पुलिस ने अपहरण और हत्या के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कार बरामद

23 Feb 2026

फिरोजपुर शहर सब्जी मंडी में अवैध कब्जे हटाने का अभियान जारी-जिला मंडी अधिकारी

गायक गीता जैलदार ने मांगी माफी

23 Feb 2026

लविवि में जर्जर लाल बारादरी को बंद करने के विरोध में सपा छात्र सभा और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की

23 Feb 2026

Ujjain News: आवारा कुत्तों ने गाय के बछड़े को बुरी तरह किया जख्मी, बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोगों में खौफ

23 Feb 2026

Sirmour: चिल्ड्रन वार्ड की हालत खस्ता, अंजुमन इस्लामिया ने उठाए सवाल

23 Feb 2026

अलीगढ़ में जा रही ठंड, आ रही गर्मी

23 Feb 2026

हिसार: स्पोटर्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से दो दिवसीय कुश्ती दंगल का आयोजन

23 Feb 2026

गोंडा में अधिवक्ता हत्याकांड पर उबाल, वकीलों ने एसपी कार्यालय का घेराव कर की नारेबाजी

23 Feb 2026

जालौन: यातायात प्रभारी पर अभद्रता का आरोप लगा अधिवक्ताओं ने लगाया जाम

23 Feb 2026

बहादुरगढ़: बादली में लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, जिंदरान ने जीता मैच

बहादुरगढ़ में एचएसईबी वर्कर यूनियन का रोष प्रदर्शन, एचकेआरएन में मर्ज करने का किया विरोध

Video: छत्तीसगढ़ में मसीही नेतृत्व को लेकर चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया का बड़ा खुलासा; जानें क्या है पूरा मामला

23 Feb 2026

रजिस्ट्री विभाग: खुले बिजली बॉक्स और टूटी सड़कों से लोगों को परेशानी

23 Feb 2026

Dharamshala: सूबे के विद्यार्थियों को ऑनलाइन माइग्रेशन सर्टिफिकेट देगा तकनीकी शिक्षा बोर्ड

23 Feb 2026

हिसार: काले धन के मैनेजमेंट से बनी हरियाणा में भाजपा की सरकार : दीपेंद्र हुड्डा

23 Feb 2026

लखनऊ में संस्कृत व इतिहास की परीक्षा संपन्न

23 Feb 2026

लखनऊ में यूपी बोर्ड की 10वीं की अंग्रेजी की परीक्षा संपन्न

23 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed