फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफ में लॉरेंस बिश्नोई, हाईकोर्ट से गुहार- हाथ पांव बांधकर लाए पुलिस, हो सकता विकास दुबे जैसा...

Fri, 11 Dec 2020 11:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Dec 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
High court issued notice to UT administration and sought reply in Lawrence Bishnoi Petition
लॉरेंस बिश्नोई, विकास दुबे। - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब-हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में गुहार लगाई है कि उसे चंडीगढ़ हाथ-पांव बांधकर लाया जाए। ताकि उसका विकास दुबे की तर्ज पर एनकाउंटर न किया जा सके। हाईकोर्ट ने यूटी प्रशासन को नोटिस जारी कर इस बारे में जवाब मांगा है। 

High court issued notice to UT administration and sought reply in Lawrence Bishnoi Petition
ल़ॉरेंस बिश्नोई (फाइल फोटो)

असल में लॉरेंस बिश्नोई ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करते हुए कहा है कि 31 मई, 2020 को चंडीगढ़ पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में जांच के लिए पुलिस उसे चंडीगढ़ लाना चाहती है।
 

High court issued notice to UT administration and sought reply in Lawrence Bishnoi Petition
लॉरेंस बिश्नोई (फाइल फोटो)

वर्तमान में वह अजमेर की सेंट्रल जेल में सजा काट रहा है। बिश्नोई ने आशंका जताई कि जिस प्रकार कानपुर पुलिस ने विकास दुबे को मुठभेड़ में मार दिया था, उसी प्रकार उसकी भी हत्या की जा सकती है। लिहाजा उसे लाते और ले जाते हुए उसके हाथ पांव बांधकर रखे जाएं ताकि पुलिस की यह कहानी साबित न हो पाए कि हथियार छीन कर भागने का प्रयास करते हुए एनकाउंटर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
High court issued notice to UT administration and sought reply in Lawrence Bishnoi Petition
विकास दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

याची ने कहा कि यदि आवश्यक हो तो वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भी पूछताछ की जा सकती है। उच्च न्यायालय ने अब यूटी प्रशासन से पूछा है कि कैसे सुरक्षित रूप से बिश्नोई को लाकर वापस भेजा जा सकता है। इसके लिए क्या-क्या व्यवस्था होगी। साथ ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के विकल्प पर भी जवाब मांगा है।

विज्ञापन
High court issued notice to UT administration and sought reply in Lawrence Bishnoi Petition
सलमान खान, लॉरेंस बिश्नोई (फाइल फोटो)

गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई फिल्म अभिनेता सलमान खान को धमकी देने के बाद चर्चा में आया था। बता दें कि हाल ही में हरियाणा सरकार ने लॉरेंस की एक याचिका पर हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखा था। लॉरेंस ने याचिका में हरियाणा पुलिस द्वारा प्रोडक्शन वारंट पर लाए जाने को एनकाउंटर (मुठभेड़) का प्लान बताया था। इस पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में दाखिल लॉरेंस बिश्नोई की याचिका को हरियाणा सरकार ने जांच से बचने का तरीका बताया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed