सब्सक्राइब करें

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पी रहे हैं काढ़ा तो जरूर बरतें ये सावधानियां, वरना नुकसान झेलेंगे

अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 11 Aug 2020 09:46 AM IST
विज्ञापन
Home Remedy to be Safe from Coronavirus, Health Tips
आयुर्वेदिक नुस्खे - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोग घरेलू नुस्खों के साथ ही अन्य सभी उपाय आजमा रहे हैं। लेकिन कुछ सावधानियां बरतनी होंगी, वरना उल्टा असर भी हो सकता है।
Trending Videos
Home Remedy to be Safe from Coronavirus, Health Tips
प्रतीकात्मक तस्वीर
लोगों द्वारा सबसे ज्यादा आयुर्वेदिक काढ़े का सेवन किया जा रहा है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कोरोना से बचाव के लिए जरूरत से ज्यादा लिया जा रहा काढ़ा सेहत बिगाड़ रहा है। आयुर्वेद के विशेषज्ञों का कहना है कि काढ़े का मानक के अनुसार तय मात्रा में सेवन न किया जाना शरीर के लिए नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि काढ़ा बनाने में प्रयोग किए जाने वाले आयुर्वेदिक औषधियों की और काढ़े की सही मात्रा की जानकारी लेकर ही इसका सेवन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Home Remedy to be Safe from Coronavirus, Health Tips
प्रतीकात्मक तस्वीर
चंडीगढ़ में नेशनल आयुष मिशन के नोडल ऑफिसर डॉ. राजीव कपिल और सेक्टर- 37 स्थित गवर्नमेंट आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी की सीनियर आयुर्वेदिक फिजिशियन डॉ. आरती ने काढ़े के उपयोग के साथ ही उसे बनाने संबंधी जानकारी और उसके फायदे के बारे में बताया।    

ऐसे बनाएं काढ़ा  
तुलसी, काली मिर्च, दालचीनी, सौंठ, मुलेठी, अजवाइन, हल्दी को एक साथ मिलाकर पीस लें और इसका पाउडर बना लें। दो चुटकी पाउडर को पानी में मिलाकर काढ़ा बनाएं। उसमें गुड़ भी अपनी स्वाद के अनुसार डालें। काढ़ा बनाने के बाद उसमें दो से तीन बूंद नींबू का रस मिलाएं और दिन में दो बार पिएं।  
Home Remedy to be Safe from Coronavirus, Health Tips
प्रतीकात्मक तस्वीर
उम्र के अनुसार करें सेवन  
7 से 10 साल के बच्चे के लिए- 40 एमएल
10 से 15 साल के बच्चे के लिए 60 एमएल
वयस्क के लिए 150 एमएल 
विज्ञापन
Home Remedy to be Safe from Coronavirus, Health Tips
प्रतीकात्मक तस्वीर
जरूरत से ज्यादा लेने पर ये होता है नुकसान
काढ़े का अधिक सेवन करने से चक्कर आना, पेट और सीने में जलन, मुंह में छाला शरीर में जगह-जगह दाने उभरने जैसी समस्याओं के होने का खतरा रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमे प्रयोग होने वाले अधिकांश सामानों की तासीर गर्म होती है। इसी वजह से इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें तो ठीक रहेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed