फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

4 स्टेप्स और घर बैठे मिनटों में अपडेट हो जाएगा आधार कार्ड, फॉलो कीजिए

Tue, 26 Dec 2017 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 26 Dec 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
how to update aadhaar card in four simple steps
आधार कार्ड
आज हर काम के लिए आधार कार्ड जरूरी है। ऐसे में अगर आप अपने आधार कार्ड की कोई जानकारी अपडेट करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए चार टिप्स आजमाएं।
how to update aadhaar card in four simple steps
आधार कार्ड
बता दें कि लोग आधार कार्ड पर अपना नाम, पता, जन्मतिथि, उम्र, लिंग संबंधी जानकारी, मोबाइल नंबर, ईमेल पता आदि को ऑनलाइन या पोस्ट द्वारा दस्तावेज भेजकर अपडेट कर सकते हैं। ऑनलाइन अपडेट करने के लिए अब आपको अलग-अलग पोर्टल पर विजिट नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि यूआईडीएआई ने आधार से जुड़े कामों के लिए एक ही पोर्टल पर सुविधाएं उपलब्ध करा दी हैं।
how to update aadhaar card in four simple steps
आधार कार्ड
यूआईडीएआई ने पोर्टल का यूआरएल भी बदल दिया है। अब यह uidai.gov.in की जगह https://uidai.gov.in/beta/ हो गया है। वहीं आधारकार्ड को बनवाने के लिए अब प्रक्रिया को और भी आसान कर दिया गया है। जगह-जगह कैंप लगाकर व ऑनलाइन फॉर्म भरकर इसे बनाया जा रहा है। गलतियां होना लाजमी है, इसलिए यूआईडीएआई ने आधार कार्ड में सुधार करने की सुविधा भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to update aadhaar card in four simple steps
aadhar
इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सिर्फ 4 स्टेप फॉलो करने होंगे और मिनटों में आपका काम हो जाएगा। सबसे पहले, https://ssup.uidai.gov.in पर जाएं और अपना आधार नंबर दर्ज करें। कैप्चा फिल करें, फिर रजिस्टर्ड नंबर पर  OTP आएगा उसे डाल दें। ऐसा करने से आप वेबसाइट पर लॉग इन हो जाएंगें।
विज्ञापन
how to update aadhaar card in four simple steps
aadhar card
फिर एक विंडो खुलेगी, जिसमें आपके नाम, पता, जन्मतिथि, उम्र, लिंग संबंधी जानकारी, मोबाइल नंबर, ईमेल पता आदि से संबंधित जानकारी भरनी होगी। इसके लिए अंग्रेजी या अपनी स्थानीय भाषा सिलेक्ट करनी होगी। फिर आप नई जानकारी भरकर सबमिट कर दें। डेटा अपडेट के बाद प्रोसेस्ड पर क्लिक करें। यहां नई जानकारी से संबंधित दस्तावेज अटैच करने होंगे। फिर कंफर्म पर क्लिक कर दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed