{"_id":"59aba2094f1c1b4a738b4f43","slug":"indian-army-soldier-kamaljeet-singh-killed-on-pakistan-ceasefire-violetion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ से पहले बॉर्डर पर पति शहीद, पत्नी बोली कुछ ऐसा, सुनकर सभी भावुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ से पहले बॉर्डर पर पति शहीद, पत्नी बोली कुछ ऐसा, सुनकर सभी भावुक
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
Updated Mon, 04 Sep 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान फायरिंग में कमलजीत सिंह शहीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करवा चौथ से पहले ही पति शहीद हो गया तो पत्नी ने ऐसी बात कह दी कि सुनकर सभी भावुक हो गए। वहीं शहीद की बेटी का रो रोकर बुरा हाल है, बेटा भी बदहवास।
Trending Videos
पाकिस्तान फायरिंग में कमलजीत सिंह शहीद
पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर के पुंछ में की गई फायरिंग में पंजाब के मानसा का जवान कमलजीत सिंह शहीद हो गया। गांव नंगल कला के कमलजीत सिंह 200 बटालियन बीएसएफ में तैनात थे। कमलजीत बठिंडा के गांव मलकाना निवासी थे और दस साल पहले गांव नंगल कला आकर अपनी बहन के पास रहने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान फायरिंग में कमलजीत सिंह शहीद
कमलजीत सिंह 1988 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। वह पांच भाई हैं। कमलजीत सिंह अपने दो भाईयों से छोटे थे। उनके परिवार में एक बेटा, बेटी रमनदीप कौर और पत्नी करमजीत कौर हैं। शनिवार को उनकी शहादत की खबर उनके घर पहुंची तो कोहराम मच गया।
पाकिस्तान फायरिंग में कमलजीत सिंह शहीद
लेकिन पत्नी करमजीत कौर ने कहा कि उन्हें अपने पति पर गर्व है। दो दिन पहले ही उनका फोन आया था और पूरे परिवार से बात की थी। वे जल्द ही छुट्टी पर आने के लिए कर रहे थे। शहीद की बेटी रमनदीप कौर ने कहा कि पिता ने उससे पढ़ाई के बारे में पूछा था और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
पाकिस्तान फायरिंग में कमलजीत सिंह शहीद
बीएसएफ के अधिकारी ने बताया कि सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) कमलजीत सिंह (उम्र 50 साल) पुंछ में कृष्णा घाटी सेक्टर में एक अग्रिम चौकी पर तैनात थे। शुक्रवार करीब शाम पांच बज कर 45 मिनट पर नियंत्रण रेखा के पार से स्नाइपर हमला हुआ, इसमें वे घायल हो गया। उनका प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।

कमेंट
कमेंट X