{"_id":"5a6eb4494f1c1b8b268b707e","slug":"indian-premier-league-2018-barinder-sran-auctioned-by-kings-xi-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डेब्यू मैच में खतरनाक रिकॉर्ड बनाया, अब प्रिटी जिंटा ने बना दिया करोड़पति, जानें कौन?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेब्यू मैच में खतरनाक रिकॉर्ड बनाया, अब प्रिटी जिंटा ने बना दिया करोड़पति, जानें कौन?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
बरिंदर सरां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने डेब्यू मैच में खतरे वाला रिकॉर्ड बनाया था, अब युवराज सिंह और हरभजन सिंह से ज्यादा में बिका, बना करोड़पति। जानिए कौन है वो खिलाड़ी...
बरिंदर सरन
- फोटो : twitter
बात हो रही है हरियाणा के हरफनमौला खिलाड़ी बरिंदर सरां की। इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के लिए हुई खिलाड़ियों की नीलामी में प्रिटी जिंटा की किंग्स इलेवन पंजाब ने बाएं हाथ के धीमी गति के गेंदबाज बरिंदर सरां को 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा है, जबकि भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज युवराज सिंह और टर्बनेटर हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ी को बेस प्राइस ही मिला है।
इंडियन क्रिकेट टीम प्लेयर बरिंदर सरां
- फोटो : फाइल फोटो
तीन बार आइपीएल खेल चुके बरिंदर सरां पहली बार युवी के साथ होम टीम में खेलेंगे। बरिंदर डबवाली के गांव पन्नीवाला मोरिकां के रहने वाले हैं। सिलेक्शन के बाद गांव के युवाओं में खुशी का माहौल है। किसान बलवीर सिंह के बेटे बरिंदर सरां को सीजन-11 में लगातार चौथी बार आइपीएल में खेलने का मौका मिलेगा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। मीडियम पेसर की बोली के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब में मुकाबला देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन क्रिकेट टीम प्लेयर बरिंदर सरां
- फोटो : फाइल फोटो
चेन्नई बोली को 2 करोड़ पर ले आया तो पंजाब ने 2.20 करोड़ में उसे खरीद लिया। बरिंदर सरां ने फरवरी 2015 में आइपीएल-8 में राजस्थान रॉयल्स से 10 लाख रुपये के बेस प्राइस से सफर शुरू किया था। पाकिस्तानी मीडियम पेसर वसीम अकरम की तरह गेंदबाजी करने वाले बरिंदर को साल 2016 में सनराइजर हैदराबाद ने 1.20 करोड़ रुपये में खरीदा। लगातार तीसरे साल 2017 में आइपीएल-10 में सनराइजर हैदराबाद ने बाएं हाथ के मीडियम पेसर पर विश्वास जताते हुए रिटेन किया था।
विज्ञापन
Barinder Sran
- फोटो : pti
बरिंदर को उनके साथी क्रिकेटर वेरी कहकर बुलाते हैं। पर्थ में वनडे में अपना डेब्यू मैच खेलते हुए घातक गेंदबाजी करके बरिंदर सरां ने एक खास रिकॉर्ड बनाया। जिसे अब तक सिर्फ 4 भारतीय गेंदबाज ही कर पाए हैं। लेकिन यह रिकॉर्ड किसी बड़े खतरे से कम नहीं। पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बरिंदर ने लाजवाब गेंदबाजी की थी और डेब्यू मैच में ही विपक्षी टीम के दोनों ओपनरों को आउट करने वाले वह पांचवें भारतीय गेंदबाज बन गए।