फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेलवे ने किए बड़े बदलाव, ट्रेन में सफर करते हैं तो जरूर देखें, बड़े काम आएंगे

Sat, 31 Mar 2018 10:00 AM IST
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Sat, 31 Mar 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
indian railway changed train ticket rules, departmental rules
आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
भारतीय रेलवे ने कई बड़े बदलाव किए हैं, अगर आप भी ट्रेन में सफर करते हैं तो जरूर जान लें, आपके बड़े काम आएंगे।
indian railway changed train ticket rules, departmental rules
भारतीय रेलवे स्टेशन
रेलवे के आरक्षण फॉर्म में बदलाव किए हैं। नए फॉर्म में दिव्यांगों और थर्ड जेंडर को पहचान देने के लिए कॉलम जोड़ा गया है। नए फार्म में शताब्दी और राजधानी के यात्री खाना लेने या नहीं लेने का विकल्प भी भर सकेंगे। अब तक ऐसा विकल्प न होने से शताब्दी और राजधानी के मुसाफिरों को खाने का शुल्क चुकाना पड़ता था।
indian railway changed train ticket rules, departmental rules
उदयपुर—हरिद्वार ट्रेन - फोटो : amar ujala
दूसरी ओर, रिजर्वेशन होने के बावजूद ट्रेन मिस हो जाए तो टीटीई आपकी सीट अगले दो स्टेशन तक किसी को जारी नहीं कर सकता। ऐसे में आप अगले स्टेशन से ट्रेन पकड़कर उसमें सफर कर सकते हैं। वहीं अगर अगले दो स्टेशन पर ट्रेन नहीं पकड़ पाते तो टीटीई आपकी सीट आरएसी के यात्री को अलॉट कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian railway changed train ticket rules, departmental rules
रेलवे स्टेशन
अगर ट्रेन मिस हो गई तो आप टीडीआर फाइल कर सकते हैं, तब आपको बेस फेयर का 50 प्रतिशत वापिस मिल जाएगा। अगर टिकट गुम हो गई तो भी आप सफर कर सकते हैं। इसके लिए बोर्डिंग स्टेशन पर चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर को डुप्लीकेट टिकट जारी करने के लिए लिखित निवेदन करना होगा। निवदेन के साथ में आईडी कार्ड की कॉपी लगानी होगी।
विज्ञापन
indian railway changed train ticket rules, departmental rules
रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
अंग्रेजों से आजादी मिलने के बाद रेलवे बोर्ड ने रेलवे में एक बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड ने नार्दन रेलवे के इलेक्ट्रिकल विभाग के एसी व ट्रेन लाइटिंग शाखा को उक्त विभाग से अलग कर मैकेनिकल विभाग में मर्ज करने का फैसला लिया है, जो एक अप्रैल से लागू होगा। बोर्ड के इस फैसले से विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। बोर्ड ने उक्त फैसला लेते समय किसी यूनियन नेताओं से सलाह तक नहीं ली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed