कारोबारियों के लिए जरूरी खबर, खत्म होगा लोडिंग-अनलोडिंग का झंझट, अब ट्रेन में ही लोड होगा ट्रक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब कारोबारी चाहें तो वे अपने माल से भरे ट्रक को एक स्थान से दूसरे स्थान पर बिना देरी के पहुंचा सकते हैं। स्टेशन पर ट्रकों की लोडिंग और अनलोडिंग का झंझट खत्म होगा और कारोबारियों का माल भी बिना देरी के गंतव्य तक पहुंचेगा। इससे कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा। रेल मंत्रालय के अधीनस्थ डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) के अंतर्गत दौड़ने वाली मालगाड़ियों में खास वैगन तैयार करवाएं जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट को ‘रेल ऑन रोड’ के नाम से प्रमोट किया जाएगा।
दरअसल, रेलवे की यह महत्वाकांक्षी परियोजना बिजनेस डेवलपमेंट को ध्यान में रखकर ही तैयार की गई है। इसके अंतर्गत मालगाड़ियों के लिए अलग ट्रैक तैयार किए जा रहे हैं, जो फ्रेट कॉरिडोर कहलाएंगे। इनमें सिर्फ मालगाड़ियां ही दौड़ेंगी। परियोजना के अंतर्गत ईस्टर्न और वेस्टर्न कॉरिडोर पर काम चल रहा है। ईस्टर्न कॉरिडोर (5 फीट 6 इंच की ब्रॉडगेज अलग लाइन) में पंजाब के लुधियाना से वाया हरियाणा पश्चिमी बंगाल के डानकुनी (ग्रेटर कोलकाता) के बीच 1856 किमी लंबा कॉरिडोर तैयार किया जाना है। वेस्टर्न कॉरिडोर के अंतर्गत मुंबई से दादरी (गौतमबुद्धनगर) तक 1504 किमी लंबा कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है।
प्रोजेक्ट के अंतर्गत इन नए ट्रैक पर चलने वाली मालगाड़ियों की लंबाई भी 1500 मीटर तक होगी, जबकि इसमें लगी कई बोगियां की क्षमता इतनी होगी कि माल से लदा ट्रक ही इन बोगियों में लोड हो जाएगा। डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर (ऑपरेशन एंड बिजनेस) राजेश नवहाल ने बताया कि हमारी कोशिश है कि कारोबारियों को अब अपना माल एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजने में न तो अनावश्यक देरी का सामना करना पड़े और न ही अन्य तरह की परेशानी हो।