फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवरात्रि पर भक्तों को तोहफा: IRCTC चलाएगा ये दो खास ट्रेनें, वैष्णो देवी के होंगे दर्शन, जानें किराया

Mon, 12 Sep 2022 01:56 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 12 Sep 2022 01:56 AM IST
विज्ञापन
IRCTC will run two tourist trains for Mata Vaishno Devi in Navratri
भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

26 सितंबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र पर माता वैष्णो देवी के भक्तों को रेलवे ने तोहफा दिया है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) 25 व 30 सितंबर को दो भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन चलाई जाएगी। दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 25 व 30 सितंबर की शाम 7 बजे भारत गौरव ट्रेन कटरा के लिए रवाना होगी। सभी सुख सुविधाओं से लैस इस ट्रेन में यात्री गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अंबाला कैंट, सरहिंद व लुधियाना से अपनी यात्रा प्रारंभ कर सकेंगे। आईआरसीटीसी के अधिकारियों के मुताबिक इन पांच दिवसीय यात्रा के दौरान यात्रियों को ट्रेनों में शाकाहारी भोजन, बसों के जरिये पर्यटन स्थलों का भ्रमण, होटलों में ठहरने की व्यवस्था, गाइड व इंश्योरेंस की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। 


 

IRCTC will run two tourist trains for Mata Vaishno Devi in Navratri
भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अधिकारियों का कहना है कि अगर पठानकोट में भी 50 बुकिंग होती हैं तो यहां विशेष ठहराव किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं। बुकिंग की सुविधा आधिकारिक वेबसाइट पर 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर उपलब्ध है।

IRCTC will run two tourist trains for Mata Vaishno Devi in Navratri
भारत गौरव पर्यटक ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

‘देखो अपना देश’ योजना के तहत की गई पहल
आईआरसीटीसी के अधिकारियों का कहना है कि भारत गौरव पर्यटक ट्रेन भारत सरकार की पहल ‘देखो अपना देश’ के तहत घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन में मनोरंजन व इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC will run two tourist trains for Mata Vaishno Devi in Navratri
भारत गौरव पर्यटक ट्रेन - फोटो : @kishanreddybjp

स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था है। सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी कैमरे भी प्रत्येक कोच में उपलब्ध रहेंगे। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में यात्रियों को रेल यात्रा के अतिरिक्त स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन, बसों के जरिये पर्यटन स्थलों का भ्रमण, होटलों में ठहरने की व्यवस्था, गाइड व इंश्योरेंस सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। सरकार/पीएसयू के कर्मचारी इस यात्रा पर वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के दिशानिर्देशों के आधार पर पात्रता के अनुसार एलटीसी सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं।

विज्ञापन
IRCTC will run two tourist trains for Mata Vaishno Devi in Navratri
भारत गौरव पर्यटक ट्रेन - फोटो : twitter

यह रहेगा किराया
आईआरसीटीसी चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक एमपीएस राघव ने बताया कि वैष्णो देवी की चार दिन व पांच रात्रि की यात्रा के इस पैकेज में प्रति व्यक्ति 13 हजार 790 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। अगर दो जनों का संयुक्त टिकट बनवाया जाता है तो प्रति व्यक्ति 11 हजार 990 रुपये चुकाने होंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed