फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhu Moosewala: दीपक मुंडी ने दोनों हाथों में पिस्टल लेकर बरसाई थी गोली, एनकाउंटर के डर से दी गिरफ्तारी

Sat, 10 Sep 2022 09:51 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 10 Sep 2022 09:51 PM IST
सार

Deepak Mundi arrested in Punjabi Singer Sidhu Moosewala Murder Case

विज्ञापन
Shooter Deepak Mundi arrested in Punjabi Singer Sidhu Moosewala Murder Case
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में दीपक मुंडी की गिरफ्तारी पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी है। बोलेरो में सवार दीपक मुंडी, प्रियव्रत फौजी और अंकित सिरसा ने ही दोनों हाथों में पिस्टल लेकर थार में सवार सिद्धू मूसेवाला पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। जब इन्हें यकीन हो गया कि मूसेवाला मर चुका है, तब तीनों वहां से फरार हो गए। 



दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने प्रियव्रत फौजी, अंकित सिरसा, अंकित जाट, मोनू डागर के अलावा अन्य शूटरों को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन मुंडी लगातार चकमा दे रहा था। इसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। असल में मूसेवाला की हत्या में दो गाड़ियों कोरोला और बोलेरो का इस्तेमाल हुआ था। बोलेरो में प्रियव्रत फौजी, अंकित सिरसा, अंकित जाट और सोनू सवार थे। जबकि कोरोला में शूटर मनप्रीत मन्नू और रूपा समेत अन्य तीन शूटर हथियारों से लैस थे। पंजाब पुलिस ने शूटर मन्नू और रूपा को अमृतसर में 20 जुलाई को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। 

Shooter Deepak Mundi arrested in Punjabi Singer Sidhu Moosewala Murder Case
आरोपी राजिंदर, दीपक मुंडी और - फोटो : ANI
सूत्रों से पता चला है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और पंजाब पुलिस फर्जी पासपोर्ट बनाने वालों की तलाश में जुटी है। सूत्रों का दावा है कि शूटरों का फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि पुलिस अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है। 
 
Shooter Deepak Mundi arrested in Punjabi Singer Sidhu Moosewala Murder Case
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों ने बताया कि शूटर दीपक मुंडी को पुलिस ने जिस जगह से गिरफ्तार किया है, वहां वह कई दिनों से छिपा था। जब पुलिस ने आरोपी को चारों तरफ से घेर लिया तो उसने और कोई चारा न देख पुलिस के सामने घुटने टेकते हुए गिरफ्तारी दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shooter Deepak Mundi arrested in Punjabi Singer Sidhu Moosewala Murder Case
मानसा में अपनी हवेली के सामने सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : instagram

दीपक मुंडी के साथ पकड़ा गया गैंगस्टर कपिल पंडित का गिरोह राजस्थान में सक्रिय रहा है। पंडित पर हत्या और फिरौती के दर्जनों केस दर्ज हैं। हत्या, फिरौती के अपराध में शामिल होने से पहले वह यूपी में शराब की तस्करी किया करता था। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ने के बाद वह भी एक बड़े गैंगस्टर के तौर पर जाना जाने लगा। पुलिस का मानना है कि मूसेवाला की हत्या के बाद शूटरों को दूसरे राज्यों में सुरक्षित पहुंचाने और ठहराने में कपिल पंडित ने ही मदद की है।

विज्ञापन
Shooter Deepak Mundi arrested in Punjabi Singer Sidhu Moosewala Murder Case
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed