{"_id":"590966d54f1c1be16d8b4584","slug":"jassi-jaissi-koi-nahin-fame-mona-singh-have-eaten-snake-in-food-exposed-secrets-of-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए क्या हुआ जब इस एक्ट्रेस ने सांप खा लिया था, एक चीज से डर लगता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए क्या हुआ जब इस एक्ट्रेस ने सांप खा लिया था, एक चीज से डर लगता है
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 04 May 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
जस्सी जैसी कोई नहीं फेम मोना सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये पॉपुलर एक्ट्रेस एक बार सांप खा चुकी हैं और इन्हें बस एक चीज से डर लगता है। बोलने लगीं तो इनकी जिंदगी से जुड़े कई राज खुलकर सामने आ गए।
Mona Singh
हम बात कर रहे हैं जस्सी जैसी कोई नहीं फेम मोना सिंह की। वे मंगलवार को अमर उजाला कार्यालय पहुंचीं थीं। इस दौरान मोना सिंह ने जहां फिल्मी दुनिया में अपने आगे की जिंदगी के बारे में बात की, वहीं निजी लाइफ से जुड़े कई राज भी साझा किए। उन्होंने शहीदों और समाज से जुड़े अहम मुद्दों पर भी खुलकर अपनी बात रखी।
Mona Singh
मोना सिंह ने बताया कि वे एक बार डिश में सांप खा चुकी हैं। जी हां आपने सही पढ़ा। मोना सिंह ने बताया, एक बार सिंगापुर उन्होंने फिश के धोखे सांप की डिश खा ली थी। वह फिश समझकर सांप खाए जा रही थीं फिर शेफ ने आकर बताया कि ये फिश नहीं सांप है। इसके बाद मोना बहुत डर गईं कि अब तो उनका पेट सोच-सोचकर ही खराब हो जाएगा कि उन्होंने सांप खा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Mona Singh
मोना बताती हैं कि उन्हें ट्विटर से डर लगता है, क्योंकि यहां कोई गालियां देता है तो कोई गुस्सा जाहिर करता है। कुछ कहने भर की देरी होती है, लोग अपनी भड़ास निकालने लगते हैं। बेवजह ही दूसरों का आंकलन करने लगते हैं, इसलिए मैं ट्विटर पर हूं ही नहीं। लोगों के कमेंट्स और बेतुकी बातों को पढ़ने में अपना समय जाया नहीं करती। ट्विटर से डर लगता है, क्योंकि वहां बेवजह के बवाल होते हैं।
विज्ञापन
Actress Mona Singh
कर्नल की बेटी होने के नाते, घाटी में जवानों पर हो रहे हमले का दर्द भी उनके चेहरे पर झलका। मोना सिंह का कहना है सरहद पर तैनात जवानों पर बार-बार आतंकी हमले, घात लगाकर सैनिकों पर हमला कर उनके शव के साथ बर्बरता, जवानों पर पत्थरबाजी अब बर्दाश्त नहीं होती। आतंकवाद से निपटना मुश्किल नहीं है। सरकार चाहे तो एक दिन में पाकिस्तान को सबक सिखा सकती है।