सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: पठानकोट में जंगल का चप्पा-चप्पा छान रही दो राज्यों की पुलिस, कमांडो भी सर्च ऑपरेशन में जुटे

संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Aug 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
Joint search operation conduct by Punjab and Himachal police in Damtal
सर्च ऑपरेशन चलाते पंजाब और हिमाचल पुलिस के जवान।

पंजाब-हिमाचल सीमा स्थित डमटाल पहाड़ी पर हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। मंगलवार को पंजाब और हिमाचल पुलिस के करीब 100 जवानों ने पहाड़ी के जंगल में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। चार घंटे चले सर्च ऑपरेशन में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। सर्च में कांगड़ा (हिमाचल) एएसपी दिनेश कुमार, पठानकोट (पंजाब) एसपी ऑपरेशन हेमपुष्प शर्मा, डीएसपी राजिंद्र मन्हास, थाना नंबर- 2 के प्रभारी दविंद्र प्रकाश और नंगलभूर थाना प्रभारी समेत स्वैट कमांडो ने हिस्सा लिया। 

Trending Videos
Joint search operation conduct by Punjab and Himachal police in Damtal
सर्च ऑपरेशन चलाते पंजाब और हिमाचल पुलिस के जवान।

पुलिस और कमांडो ने पहाड़ी के पांच किमी तक जंगल में बारीकी से छानबीन की। हालांकि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। उल्लेखनीय है कि रविवार को डमटाल पहाड़ी पर हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद हिमाचल और पंजाब पुलिस की मीटिंग में कांबिंग पर सहमति बनी थी। वहीं, सोमवार को सेना के बम निरोधक दस्ते ने हैंड ग्रेनेड को कंट्रोल ब्लास्ट कर नष्ट कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Joint search operation conduct by Punjab and Himachal police in Damtal
सर्च ऑपरेशन चलाते पंजाब और हिमाचल पुलिस के जवान।

सैन्य फायरिंग रेंज पर हो चुका आतंकी हमला
दोनों राज्यों की सीमा होने के अलावा डमटाल पहाड़ी पठानकोट एयरबेस से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर है। वहीं डमटाल पहाड़ी के जंगल के पास सैन्य फायरिंग रेंज है। वर्ष 2000 में फायरिंग प्रैक्टिस कर रहे सेना के जवानों पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। इसमें कुछ सैनिक शहीद भी हुए थे। डीएसपी राजिंद्र मन्हास ने कहा कि जंगली इलाका होने के चलते यहां कोई असामाजिक तत्व अपना ठिकाना बना सकता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस नजदीक है, पुलिस लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। 

Joint search operation conduct by Punjab and Himachal police in Damtal
सर्च ऑपरेशन चलाते पंजाब और हिमाचल पुलिस के जवान।

बता दें कि मंगलवार को सीमा से 45 किमी दूर पठानकोट के गांव सिंबली में गन्ने के खेत से पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से सनसनी फैल गई। गुब्बारे पर ‘दिल-दिल पाकिस्तान’ लिखा है। इसके अलावा गुब्बारे पर पाकिस्तानी झंडे का निशान भी है। पुलिस और सेना का खुफिया विंग मामले की जांच कर रहा है। जानकारी के मुताबिक गांव सिंबली के कुछ नौजवान सैर के लिए चक्की दरिया की ओर जा रहे थे। गांव के बाहर गन्ने के खेत में उन्होंने सफेद रंग का गुब्बारा लटका देखा। 

विज्ञापन
Joint search operation conduct by Punjab and Himachal police in Damtal
सर्च ऑपरेशन चलाते पंजाब और हिमाचल पुलिस के जवान।

हैंड ग्रेनेड को कंट्रोल ब्लास्ट कर दिया गया है। पंजाब की पठानकोट पुलिस के साथ कांबिंग की गई है। इसके अलावा आर्मी और अन्य खुफिया एजेंसियों के साथ तालमेल किया गया है। सरहदी जिला पठानकोट पहले ही संवेदनशील है। एयरबेस अटैक के बाद से और संवेदनशील हो गया है। हिमाचल की सीमा साथ सटी है। दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर कानून-व्यवस्था कायम रखेगी।  - दिनेश कुमार, एएसपी, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed