सब्सक्राइब करें

देखिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की ये 10 खूबसूरत तस्वीरें, घर बैठे मंदिरों के दर्शन भी करें

संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Aug 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
See the Beautiful pictures of shri krishna Janmashtami celebration in Chandigarh

श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मंगलवार को मंदिरों में मनाया गया। मंदिरों में भक्तों ने पहुंचकर भगवान को अपने हाथों से झूला झुलाया। मंदिर प्रबंधन की ओर से भक्तों से सामाजिक दूरी का पालन करवाया गया। भक्त मास्क पहनकर मंदिरों में पहुंचे। हालांकि कोरोना के कारण बहुत कम भक्त ही पहुंचे। मंदिर प्रबंधन की ओर से भी भक्तों के लिए विशेष प्रबंध किए थे। मंदिर में बैठने की इजाजत नहीं थी। आइए तस्वीरों में देखें चंडीगढ़ में कैसा रहा जन्माष्टमी का उत्सव...

Trending Videos
See the Beautiful pictures of shri krishna Janmashtami celebration in Chandigarh

कई भक्त अपने बच्चों को श्रीकृष्ण की पोशाक पहनाकर मंदिरों में लेकर आए। कुछ मंदिरों में बुधवार को भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस्कॉन और श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में भी बुधवार को ही जन्माष्टमी मनाई जाएगी। श्री महाकाली मंदिर सेक्टर- 30 के प्रधान राकेश पाल मोदगिल ने बताया कि रात में कर्फ्यू के कारण पुजारी और सेवादार मंदिर में ही ठहरे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
See the Beautiful pictures of shri krishna Janmashtami celebration in Chandigarh

सेक्टर 30 के शिव शक्ति मंदिर के पुजारी पंडित श्याम सुंदर शास्त्री, सेक्टर- 18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ. लाल बहादुर दबे ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर को सजाया गया। भगवान को झूला झुलाया गया।

See the Beautiful pictures of shri krishna Janmashtami celebration in Chandigarh

श्री राधा कृष्ण मंदिर सेक्टर 18 के उप प्रधान संजय पुरी ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भक्त मंदिर में पहुंचे। पुजारियों ने भजनों की अमृत वर्षा किए। देवालय पूजक परिषद के अध्यक्ष पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री ने बताया कि रात्रि में कर्फ्यू के कारण पुजारी और सेवादारों ने ही आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण जी का अभिषेक किया और आरती उतारी।

विज्ञापन
See the Beautiful pictures of shri krishna Janmashtami celebration in Chandigarh

श्री खेड़ा शिव मंदिर सेक्टर- 28 को जगमग रोशनी और गुब्बारों से सजाया गया। भगवान कृष्ण जी को झूला भी डाला गया है। देशराज बंसल एवं उनकी पत्नी बिंदु बंसल ने झूले की पूजा करवाई। इस दौरान सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखा गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed