{"_id":"69c3e86ff92d1c21e20d4630","slug":"man-backs-out-of-marriage-after-misdeed-fiancee-in-ludhiana-crime-news-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सगाई हुई, शादी पक्की थी; मंगेतर को होटल ले गया होने वाला पति, हवस मिटाई और दे दिया धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: सगाई हुई, शादी पक्की थी; मंगेतर को होटल ले गया होने वाला पति, हवस मिटाई और दे दिया धोखा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Wed, 25 Mar 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
सार
सगाई हुई... शादी पक्की थी। इससे पहले होने वाला पति अपनी मंगेतर को होटल ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब बात शादी तय करने की आई तो युवक शादी से ही मुकर गया। घटना पंजाब के लुधियाना की है।
woman and man
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
परिवारिक रजामंदी और पूरे रीति रिवाजों के साथ लुधियाना के ताजपुर रोड की वर्धमान कालोनी इलाके में रहने वाले युवक ने युवती के साथ सगाई कर ली। वह मंगेतकर को बहला फुसला कर होटल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने दुष्कर्म के बाद जब शादी नजदीक आने का समय आया तो वह शादी से मुकर गया।
Trending Videos
अब पीड़िता के परिवार वालों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद थाना डिवीजन-2 की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ताजपुर रोड वर्धमान कालोनी इलाके में रहने वाले अक्षय के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसका रिश्ता आरोपी के साथ दोनों परिवारों की रजामंदी और उनकी रजामंदी के साथ हुआ था। रिश्ते के बाद सगाई हो गई। हालांकि अभी शादी की तारीख तय नहीं हुई थी। रिश्ता तय होने के बाद आरोपी एक-दो महीने बाद ही उससे मिलने का बहाना लगाने लगा। वह बहला-फुसला कर युवती को होटल में ले गया और वहां शादी का झांसा दे उसके साथ दुष्कर्म किया। जब होली का समय आया और परिवारों में शादी की बातें होने लगी तो आरोपी होली से दो दिन पहले ही शादी से मुकर गया। पीड़िता ने आरोपी से बात की तो आरोपी नहीं माना। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी के बारे में परिवार को बताया और पुलिस को शिकायत देकर जांच के बाद मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी करने में जुटी है।