{"_id":"5d6b9abe8ebc3e01542f63c6","slug":"know-about-presence-of-punjab-s-mps-in-parliament","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुर और संसद दोनों जगह कम दिखे सनी देओल, कुछ ऐसा रहा बाकी सांसदों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरदासपुर और संसद दोनों जगह कम दिखे सनी देओल, कुछ ऐसा रहा बाकी सांसदों का प्रदर्शन
मनन सैनी, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 01 Sep 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
सनी देओल
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जब स्कूल ही नही जाएंगे तो सीखेंगे कैसे। यही कहावत पंजाब के कुछ सांसदों पर फिट बैठती है जो लोकतंत्र के सबसे बड़े विद्यालय में तो पहुंच गए लेकिन पहले सेशन में ही उनकी हाजिरी बेहद कम रही। अकाली दल और भाजपा के पंजाब से लोकसभा में दो-दो सांसद हैं। इन चारों ही सांसदों की हाजिरी बेहद कम है।
कांग्रेस के सांसदों ने बाजी मारी
2 of 6
सन्नी देओल
- फोटो : PTI
भाजपा के तो दोनों सांसद नए हैं। हालांकि सोम प्रकाश राजनीति में बेहद माहिर हैं, लेकिन सनी देओल तो खुद कहते हैं कि उन्हें राजनीति नहीं आती। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के सांसद संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने में बाजी मार गए। सबसे ज्यादा हाजिरी फतेहगढ़ साहिब के डॉ. अमर सिंह और जालंधर के संतोख सिंह चौधरी के नाम रही।
3 of 6
सुखबीर बादल
- फोटो : फाइल फोटो
17वीं लोकसभा का पहला सेशन 17 जून से 7 अगस्त तक चला। कुल 37 दिन लोकसभा में काम हुआ और कई महत्वपूर्ण बिल पास किए गए। अकाली दल के प्रधान और फिरोजपुर से सांसद सुखबीर सिंह बादल कुल 11 दिन सांसद में मौजूद रहे। गुरदासपुर से भाजपा के सांसद सनी देओल, जिनकी राजनीति में पहली पारी है, की उपस्थिति महज 9 दिन की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सांसद सोमप्रकाश
होशियारपुर से भाजपा के सांसद सोम प्रकाश महज 3 दिन संसद में मौजूद रहे जबकि अकाली दल की सांसद और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने दो दिन ही संसद के रजिस्टर में साइन किए। फतेहगढ़ साहिब के सांसद डॉ. अमर सिंह और जालंधर के सांसद संतोख सिंह चौधरी पूरे 37 दिन संसद में उपस्थित रहे। लुधियाना के रवनीत सिंह बिट्टू 36 दिन संसद में उपस्थित रहे। अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला ने 35 दिन हाजिर रह कर तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
5 of 6
मनीष तिवारी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खडूर साहिब से जसबीर सिंह गिल ने 34 दिन सांसद में हाजिरी भरी। इसके बाद आनंदपुर साहिब के सांसद मनीष तिवारी हैं, जो 33 दिन संसद में हाजिर रहे। फरीदकोट के सांसद मोहम्मद सदीक और पटियाला की सांसद परनीत कौर संसद में 31 दिन हाजिर रहे। आम आदमी पार्टी के संगरूर से सांसद भगवंत मान कुल 14 दिन संसद में मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।