{"_id":"5d68bece8ebc3e93b4343d40","slug":"mann-kaur-told-fitness-secrets-to-pm-modi-in-fit-india-programme","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उम्र 103 साल, रीढ़ की हड्डी टेढ़ी और पीएम मोदी को दिया फिट रहने का आशीर्वाद, बताए 5 नुस्खे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्र 103 साल, रीढ़ की हड्डी टेढ़ी और पीएम मोदी को दिया फिट रहने का आशीर्वाद, बताए 5 नुस्खे
Fri, 30 Aug 2019 11:49 AM IST
खुशबू गोयल
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 30 Aug 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
मान कौर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
103 वर्षीय मान कौर की रीढ़ की हड्डी टेढ़ी हो चुकी है, उसके बावजूद वे काफी फिट हैं और उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को भी फिट रहने का आशीर्वाद दिया। उन्हें पांच नुस्खे बताए, जानिए।
एथलीट मान कौर
वेटरन एथलीट मान कौर (103) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में ‘फिट इंडिया’ कार्यक्रम के तहत सम्मानित किया। यह कार्यक्रम दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में वीरवार सुबह हुआ। मान कौर को एथलेटिक्स में उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर मान कौर के साथ उनका (79) वर्षीय बेटा गुरदेव सिंह भी मौजूद रहा। प्रधानमंत्री ने मान कौर से गर्मजोशी से मुलाकात की और इस उम्र में उनके फिट रहने पर खुशी जताई।
मान कौर
- फोटो : फाइल फोटो
मान कौर ने भी प्रधानमंत्री को फिट रहने का आशीर्वाद दिया। मान कौर ने उन्हें बताया कि वे आज भी सुबह और शाम नियमित रूप से सैर और योगा करती हैं। कई बार वह सब को हटाकर खुद ही खाना बनाने लगती हैं। पटियाला में 1916 में जन्मीं मान कौर को बाजार के खान-पान से परहेज है। उनकी सुबह के नाश्ते की शुरुआत जूस से होती है। पूरे दिन में सुबह और रात को ही वह सादा खाना खाती हैं। सुबह छह बजे उठकर पूजा के बाद रोजाना अभ्यास करना उनकी दिनचर्या में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मान कौर
मान कौर कहती हैं कि खुद को फिट और स्वस्थ रखना उन्हें काफी पसंद है। हालांकि उनकी रीढ़ की हड्डी टेढ़ी हो चुकी है, लेकिन वे दौड़ना नहीं छोड़ेंगी। बता दें मान कौर देश ही नहीं विदेशों में भी आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर नाम रोशन कर रही हैं। कुछ ही दिन पहले मान कौर को गॉल ब्लेडर से संबंधित बीमारी की शिकायत हुई थी। अब वह इस बीमारी से उबर रही हैं। लेकिन खेल के प्रति उनके उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई देती है।
विज्ञापन
मान कौर
वह इस साल दिसंबर में मलयेशिया में एशियन गेम्स और अगले साल के शुरू में कनाडा में होने वाली एथलेटिक मीट में हिस्सा लेने के लिए अभ्यास कर रही हैं। वहीं दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों मान कौर को सम्मान मिलने पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों का कहना है कि उनके लिए मान कौर हमेशा से एक मिसाल और आदर्श रहीं हैं। उनसे प्ररेणा लेकर ही परिवार का हर सदस्य आज अपने आप को फिट रखने में लगा हुआ है।