सब्सक्राइब करें

देश की इस 'लेडी खली' जैसा फिगर चाहिए तो लड़कियों, जरा ये डाइट खाओ

टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 07 Jul 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
lady khali wrestler kavita dalal diet plan
लेडी खली पहलवान कविता दलाल
फिगर हो तो देश की 'लेडी खली' जैसा। अगर लड़कियां ऐसी बॉडी बनाना चाहती हैं तो इस डाइट को रुटीन बनाओ, पहलवानों को भी चित्त कर दोगी।
Trending Videos
lady khali wrestler kavita dalal diet plan
लेडी खली पहलवान कविता दलाल
हम बात कर रहे हैं कि हार्ड केडी और द ग्रेटी खली की स्टूडेंट पहलवान कविता दलाल की, जो अमेरिका के फ्लोरिडा में 13 से 14 जुलाई तक डब्ल्यूडब्ल्यूई माय यंग क्लासिक चैंपियनशिप के लिए रवाना हो चुकी हैं। 30 वर्षीय कविता दलाल इसमें हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय महिला हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में वे 31 पहलवानों से भिड़ेंगी। कविता समेत कई देशों की 32 महिला रेसलर इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
lady khali wrestler kavita dalal diet plan
कविता दलाल, रेसलर
टूर्नामेंट के लिए वह अमेरिका में काफी दिन रहेंगी और इस दौरान खाने के बाद मीठा खाने के लिए वे मां के हाथों से बने देसी घी के लड्डू साथ ले गई हैं। कविता दलाल की मां ज्ञानमती उनके डाइट प्लान के बारे में बात कर रही हैं। उन्होंने बताया कि कविता बचपन से ही तगड़ी थी। जब वह महज पांच साल की थी तब वह हर रोज एक बार में आधा किलो दूध पी जाती थी। उसे हलवा, चूरमा, पूड़े खाने का बड़ा शौक था।
lady khali wrestler kavita dalal diet plan
कविता दलाल, रेसलर
कविता पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी कविता सबसे ताकतवर है। अब भी वह खाने में देसी घी, दूध और दही ही ज्यादा खाती है। ज्ञानमती बताती हैं कि उन्हें यह तो पता था कि उनकी बेटी तगड़ी है। लेकिन यह उम्मीद नहीं थी कि वह इतनी ताकतवर हो जाएगी कि पूरी दुनिया की ताकतवर महिलाओं के साथ रिंग में लड़ेगी। अब उन्हें पूरा विश्वास है कि वह दुनिया में काफी नाम कमाएगी।
विज्ञापन
lady khali wrestler kavita dalal diet plan
पहलवान कविता दलाल - फोटो : फाइल फोटो
कविता की मां कहती हैं कि कविता काफी ताकतवर है। उसके आगे विदेशी महिला पहलवान टिक नहीं पाएंगी। वो सब को चित्त कर देगी। जाते समय मुझसे कह गई है कि मैं ये चैंपियनशिप जरूर जीतूंगी। मुझे देश का दुनिया में नाम रोशन करना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed