Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chandigarh
›
lawrence bishnoi life in danger seven gangsters unite against him to take revange murder of sidhu moose wala
{"_id":"62a9eb3bcb2197070d15c0ea","slug":"lawrence-bishnoi-life-in-danger-seven-gangsters-unite-against-him-to-take-revange-murder-of-sidhu-moose-wala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moose wala: लॉरेंस बिश्नोई की जान को खतरा, सात गैंगस्टरों ने मिलाया हाथ, भूप्पी ने किया पांच लाख देने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhu Moose wala: लॉरेंस बिश्नोई की जान को खतरा, सात गैंगस्टरों ने मिलाया हाथ, भूप्पी ने किया पांच लाख देने का एलान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 15 Jun 2022 07:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश के पांच राज्यों में वांछित गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अब खतरे की जद में आ गया है। पंजाबी गायक सिदू मूसेवाला की हत्या में नाम आने पर लॉरेंस के खिलाफ सात गैंगस्टर एकजुट हो गए हैं। इन सभी गैंगस्टरों की ओर से लॉरेंस बिश्नोई को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। दिल्ली के दाऊद नाम से मशहूर गैंगस्टर नीरज बवाना ने भी लॉरेंस को मारने की धमकी दी है। गैंगस्टर भूप्पी राणा तो मूसेवाला की हत्या करने वाले कातिलों को मारने वाले को पांच लाख रुपये दिए जाने की घोषणा तक कर चुका है।
2 of 5
लॉरेंस बिश्नोई
- फोटो : अमर उजाला
12 सालों से पंजाब सहित देश के पांच अन्य राज्यों में लॉरेंस बिश्नोई आतंक का पर्याय बना हुआ है। इन राज्यों में बिश्नोई के खिलाफ अब तक 36 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। सबसे ज्यादा 17 मामले पंजाब के विभिन्न थानों में पंजीकृत हैं। लगभग छह मामले ऐसे हैं, जिनमें बिश्नोई ने अपने अपराध को कबूल किया है और वह इन दिनों दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहा है। वहीं से वह अपने काले कारोबार को अंजाम दे रहा है।
3 of 5
लॉरेंस बिश्नोई
पंजाबी गायक सिदू मूसेवाला की हत्या में भी उसका हाथ होने के प्रमाण मिले हैं, जिसके बाद अब बिश्नोई के खिलाफ दूसरे गैंगस्टर एकजुट हो गए हैं। सभी ने मूसेवाला की हत्या के खिलाफ बिश्नोई को जान से मारने की लगातार धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नीरज बवाना और सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : फाइल
बंबीहा गैंग सहित और उससे जुड़े दिल्ली के दाऊद नाम से मशहूर गैंगस्टर नीरज बवाना ने बिश्नोई को मारने की धमकी दी है। इसके बाद गैंगस्टर भूप्पी राणा ने मूसेवाला के हत्यारों को मारने वाले को पांच लाख रुपया इनाम देने का एलान किया है। इन गैंगस्टरों के अलावा पंजाब में सक्रिय कौशल चौधरी, टिल्लू ताजपुरिया भी बिश्नोई को मारने के लिए साथ आ गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पुलिस की गिरफ्त में लॉरेंस बिश्नोई।
- फोटो : एएनआई
सुरक्षा की कर चुका मांग
तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट में अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की जा चुकी है। उसने आशंका जताई है कि मूसेवाला की हत्या के बाद उसके खिलाफ गैंगस्टर मुठभेड़ के दौरान उसकी हत्या कर देंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।