सब्सक्राइब करें

Sidhu Moosewala Birthday: सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता, मूसेवाला के फैन्स ने मांगा न्याय

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 11 Jun 2022 11:32 AM IST
विज्ञापन
Fans Wish Sidhu Moosewala Birthday on Social Media
पिछले साल सिद्धू मूसेवाला ने इस तरह अपना जन्मदिन मनाया था। - फोटो : twitter
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का आज जन्मदिन है। जिंदा होते तो आज मूसेवाला 29 साल के हो जाते। 29 मई को उनकी गोलियां मार हत्या कर दी गई थी। पूरे विश्व में उनके प्रशंसकों ने आज उन्हें  देश-विदेश में आज सिद्धू मूसेवाला को उनके प्रशंसक उनके जन्मदिन पर याद कर रहे हैं। लगभग सभी ने मूसेवाला की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। फैन्स ने भावुक पोस्ट कर मूसेवाला को नमन किया है। सभी ने लिखा कि वे अपने प्रशंसकों के दिल में हमेशा जिंदा रहेंगे। सोशल मीडिया पर सुबह से #HBDSidhuMoosewala और #JusticeforSidhuMoosewala ट्रेंड कर रहा है। 



पंजाबी गायक, रैपर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की 29 मई की शाम गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। हमलावर दो कारों में सवार होकर आए थे। हत्याकांड को उस समय अंजाम दिया गया, जब सिद्धू अपनी थार गाड़ी से दो साथियों के साथ मानसा के गांव जवाहरके के रास्ते गांव खारा-बरनाला जा रहे थे।
Fans Wish Sidhu Moosewala Birthday on Social Media
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : twitter
सिद्धू मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था। सिद्धू मूसेवाला का जन्म 11 जून 1993 को मानसा के मूसा गांव में भोला सिंह व चरन कौर के घर हुआ। गायक गिप्पी ग्रेवाल ने भी सिद्धू मूसेवाला को उनके जन्मदिन पर याद किया।
Fans Wish Sidhu Moosewala Birthday on Social Media
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : twitter
एक प्रशंसक ने लिखा कि सिद्धू मूसेवाला पाजी आपको जन्मदिन मुबारक हो। आप जहां भी हों, खुश रहें। लीजेंड के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना। आप हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fans Wish Sidhu Moosewala Birthday on Social Media
सिद्धू मूसेवाला के बचपन की तस्वीर। - फोटो : twitter
जालंधर की रहने वाली 12 साल की सारा ने सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि देने के लिए फूलों से उनका चित्र तैयार किया। सारा सातवीं में पढ़ती हैं।
विज्ञापन
Fans Wish Sidhu Moosewala Birthday on Social Media
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : twitter
मूसेवाला के एक फैन ने लिखा कि शक्तिशाली लोग शक्तिशाली स्थानों से आते हैं लेकिन यह गलत है। शक्तिशाली लोग स्थानों को अधिक शक्तिशाली बनाते हैं। जन्मदिन मुबारक हो अमर सिद्धू मूसेवाला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed