सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Robbers entered two houses wearing police uniforms

Punjab: पुलिस की वर्दी में दो घरों में घुसे लुटेरे, कैश और कीमती सामान पर किया हाथ साफ; जमकर मचाय उत्पात

संवाद न्यूज एजेंसी, जगराओं Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 23 Jun 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
सार

थाना सिटी प्रभारी परमिंदर सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिल गई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 

Robbers entered two houses wearing police uniforms
हमलावरों ने घर में की तोड़-फोड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जगराओं शहर के रानी वाला खूह के पास उस समय दहशत फैल गई, जब पुलिस की वर्दी में आए कुछ लोगों ने दो घरों में घुसकर कथित तौर पर तोड़फोड़ की और नकदी व कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि आरोपी खुद को पुलिसकर्मी बताकर घर में दाखिल हुए थे।





पीड़िता परमिंदर कौर ने बताया कि उसका पति और बेटा मंडी में मेहनत-मजदूरी करते हैं। सीजन होने के कारण दोनों सोमवार रात घर पर नहीं थे और वह अकेली थी। आधी रात कुछ लोगों ने दरवाजा खटखटाया। पूछने पर उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया, जिसके बाद उसने दरवाजा खोल दिया। परमिंदर कौर के अनुसार, घर में घुसते ही आरोपियों ने उसके साथ धक्का-मुक्की की, बाल पकड़कर डराया-धमकाया और पूरे घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। तलाशी के बहाने घर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर वे फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पीड़िता चरणजीत कौर ने भी आरोप लगाया कि इसी तरह पुलिस की वर्दी पहने कुछ लोग उनके घर में घुसे, घर में तोड़फोड़ की और नकदी के साथ सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। 
पीड़ितों का कहना है कि पुलिस की वर्दी में आए लोग शराब के नशे में थे। दरवाजा खुलते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और परिवार के साथ धक्का-मुक्की की। घटना के बाद दोनों परिवारों ने थाना सिटी पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

क्या बोले थाना सिटी प्रभारी?
थाना सिटी प्रभारी परमिंदर सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हो गई है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शहर में कुछ स्थानों पर रेड जरूर की थी, लेकिन जिन घरों में तोड़फोड़, नकदी और सोने-चांदी के गहने ले जाने के आरोप लगाए गए हैं, वहां गए लोग वास्तव में पुलिसकर्मी थे या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में किसी पुलिसकर्मी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed