Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Miscreants posing as police officers wreaked havoc at midnight; they ransacked two homes and fled with cash and jewelry
{"_id":"6a3a6eecf92bed84bf0177d3","slug":"video-miscreants-posing-as-police-officers-wreaked-havoc-at-midnight-they-ransacked-two-homes-and-fled-with-cash-and-jewelry-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"आधी रात पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों का कहर, दो घरों में तोड़फोड़ कर नकदी व जेवरात लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों का कहर, दो घरों में तोड़फोड़ कर नकदी व जेवरात लेकर फरार
सोमवार की आधी रात जगराओं शहर के रानी वाला खूह के पास उस समय दहशत फैल गई, जब पुलिस की वर्दी में आए कुछ लोगों ने दो घरों में घुसकर कथित तौर पर तोड़फोड़ की और नकदी व कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि आरोपी खुद को पुलिसकर्मी बताकर घर में दाखिल हुए थे।
पीड़िता परमिंदर कौर ने बताया कि उसका पति और बेटा मंडी में मेहनत-मजदूरी करते हैं। सीजन होने के कारण दोनों सोमवार रात घर पर नहीं थे और वह अकेली थी। आधी रात कुछ लोगों ने दरवाजा खटखटाया। पूछने पर उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया, जिसके बाद उसने दरवाजा खोल दिया।
परमिंदर कौर के अनुसार, घर में घुसते ही आरोपियों ने उसके साथ धक्का-मुक्की की, बाल पकड़कर डराया-धमकाया और पूरे घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। तलाशी के बहाने घर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर वे फरार हो गए।
दूसरी पीड़िता चरणजीत कौर ने भी आरोप लगाया कि इसी तरह पुलिस की वर्दी पहने कुछ लोग उनके घर में घुसे, घर में तोड़फोड़ की और नकदी के साथ सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए।
पीड़ितों का कहना है कि पुलिस की वर्दी में आए लोग शराब के नशे में थे। दरवाजा खुलते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और परिवार के साथ धक्का-मुक्की की। घटना के बाद दोनों परिवारों ने थाना सिटी पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
थाना सिटी प्रभारी परमिंदर सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हो गई है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शहर में कुछ स्थानों पर रेड जरूर की थी, लेकिन जिन घरों में तोड़फोड़, नकदी और सोने-चांदी के गहने ले जाने के आरोप लगाए गए हैं, वहां गए लोग वास्तव में पुलिसकर्मी थे या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में किसी पुलिसकर्मी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।