फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव 2019: सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अनोखे तरीके से किया विरोध प्रदर्शन, देखिए तस्वीरें

Mon, 18 Mar 2019 11:36 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 18 Mar 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Unique Protest by Congress Against BJP
कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर्शन
लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों के बीच कांग्रेस सड़कों पर उतरी आई और बेहद अनोखे तरीके से बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। तस्वीरों में देखिए पूरा मामला...
Lok Sabha Elections 2019, Unique Protest by Congress Against BJP
कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर्शन
चंडीगढ़ में कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल ने मध्यमार्ग पर ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट पर बनी स्लिप रोड पर अनोखे ढंग से टूटी व जर्जर हो चुकी सड़कों को दिखाया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि जर्जर हो चुकी और गड्ढों में बदल चुकी सड़कों पर चूने से मार्किंग करके बीजेपी के पांच साल के झूठे विकास का आइना दिखाया गया।
Lok Sabha Elections 2019, Unique Protest by Congress Against BJP
कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर्शन
सेल के चेयरमैन यादविंदर मेहता ने कहा कि चाहे किरण खेर हों, अध्यक्ष संजय टंडन या फिर मेयर, वे कैसी चौकीदारी करते हैं? उन्होंने ऐसी चौकीदारी की कि विकास में गड्ढे हो गए। भाजपा शासित नगर निगम की वजह से चंडीगढ़वासियों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। शहर भर में सड़कों पर अब गड्ढों की भरमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Unique Protest by Congress Against BJP
कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर्शन
मेहता का कहना है कि गड्ढे भी इतने, जिन्हें गिनना भी मुश्किल है। आलम यह है कि वाहन चालकों का निकलना तक मुश्किल हो गया है। किरण खेर व संजय टंडन कॉफी विद खेर व चाय पर चर्चा इन टूटी फूटी सड़कों व गड्ढों पर आकर करें तो उनको अपनी 5 साल की कारगुजारी का आइना खुद दिख जाएगा।
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Unique Protest by Congress Against BJP
कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर्शन
मेहता ने कहा कि चंडीगढ़ की सड़कों में गड्ढे नहीं, बल्कि गड्ढों में सड़क है। ज्यादा हैरानी की बात तो ये है कि कुछ समय पहले बनाई गईं सड़कें भी टूट चुकी हैं। इनकी जांच होनी चाहिए। इस मौके पर धर्मवीर, सुलेमान, हरभजन सिंह, भारत भूषण, सलमान, टीटी, राहुल, लीली, बलबीर, चंद्र मोहन व अनूप आदि मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed