{"_id":"5e22b2ee8ebc3e4b455faede","slug":"marriage-fraud-by-nri-grooms-to-indian-brides","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"NRI संग शादी से पहले ये किस्सा जरूर पढ़ें, वरना कानूनी पचड़े में फंसेंगी, जिंदगी बर्बाद समझो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NRI संग शादी से पहले ये किस्सा जरूर पढ़ें, वरना कानूनी पचड़े में फंसेंगी, जिंदगी बर्बाद समझो
Tue, 21 Jan 2020 09:41 AM IST
खुशबू गोयल
अशोक अंटवाल, अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
अशोक अंटवाल, अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 21 Jan 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआरआई दूल्हे संग शादी रचाने से पहले लड़कियां अगर ये किस्सा पढ़ लेंगी तो फायदे में नहीं, वरना कानूनी पचड़ों में फंसेंगी और जिंदगी अलग से बर्बाद हो जाएगी।
फाइल फोटो
शादी रचाकर विदेश भागे दूल्हों के इंतजार में दुल्हनें बूढ़ी होने लगी हैं। न तो दूल्हे विदेश से लौट रहे हैं, न ही दुल्हनें विदेश जा पा रही हैं। अदालत की दहलीज पर दस्तक देने के बावजूद दुल्हनों को इंसाफ मिलने में भी देरी हो रही है। जिले में ऐसे मामलों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। धोखाधड़ी की शिकार हुईं ऐसी दुल्हनों को अब एक सामाजिक संस्था ने इंसाफ दिलवाने की पहल शुरू की है। संस्था की मानें तो 20 फीसदी दुल्हनें ऐसे ठग दूल्हों का शिकार हो रही हैं। विदेशी दूल्हे के जाल में फंसकर किसी युवती की जिंदगी बर्बाद न हो इसके लिए भी संस्था जागरूकता अभियान चला रही है। उधर, ऐसे मामले की पैरवीकार भी मानते हैं कि लालच की वजह से दूल्हे शादी रचाकर विदेश भाग रहे हैं।
फाइल फोटो
केस स्टडी-1: 2011 में शादी रचाकर पति भाग गया अमेरिका
यह मामला रूपो माजरा की रंजना (बदला हुआ नाम) का है। 2011 में उसकी शादी महेश से हुई थी। चूंकि महेश अमेरिका में था इसलिए शादी में रंजना के परिवार की ओर से लाखों रुपये का दहेज दिया गया। शादी के बाद उसने जल्द रंजना को साथ ले जाने का वायदा किया। पर खुद जाने के बाद अब तक विदेश से नहीं लौटा। नौ साल के बेटे के साथ अब रंजना कई साल से इंसाफ के लिए कोर्ट के चक्कर काट रही है।

केस स्टडी-2: कनाडा भागकर फिर नहीं लौटा पति
यह मामला डिफेंस कॉलोनी की दमन का है। 2012 में उसकी शादी पड़ोसी जिले कुरुक्षेत्र के गांव के संदीप सिंह से हुई थी। संदीप कनाडा में था इसलिए दमन के परिवार ने शादी पर दहेज के साथ 50 लाख रुपये खर्च किए। नई स्कोरपियो गाड़ी भी उसे दहेज में दी गई थी। पर शादी में मिले दहेज से वह खुश नहीं था। फिर दहेज की डिमांड को लेकर उसने दमन को प्रताड़ित किया। दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज होने के बावजूद संदीप चुपचाप कनाडा भाग गया। वारंट जारी होने के बावजूद वह वापस नहीं लौटा। 40 हजार रुपये प्रति महीने का खर्च तय होने के बावजूद दमन को फूटी कौड़ी नहीं मिल पाई।

केस स्टडी-3: खुद को बताया था ऑस्ट्रेलिया पुलिस में अफसर हूं
यह मामला बराड़ा के गुरजीत सिंह का है। उसने खुद को ऑस्ट्रेलिया पुलिस में अफसर बताकर पड़ोसी गांव की अजीत कौर से 2017 में शादी रचाई। चूंकि गुरजीत ने खुद को ऑस्ट्रेलिया पुलिस में अफसर बताया था इसलिए अजीत के परिवार की ओर से शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। लाखों रुपये का सोना चांदी दहेज में दिया। शादी के बाद उसने अजीत को साथ ऑस्ट्रेलिया ले जाने की भी बात कही थी। पर चुपचाप अपनी दुल्हन को छोड़कर वह विदेश भाग गया। इसके बाद वह वापस ही नहीं लौटा।