{"_id":"6a8040cda70ee771c0036723","slug":"video-theft-incident-in-kapurthala-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"मां-बेटा सोते रह गए और चोर सोना नकदी ले उड़े, कपूरथला की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटा सोते रह गए और चोर सोना नकदी ले उड़े, कपूरथला की घटना
थाना ढिलवां के अंतर्गत गांव भंडाल बेट के अड्डे पर स्थित एक घर में बीती देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर घर से सोने के आभूषण, लैपटॉप, मोबाइल फोन और करीब 50 से 55 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने घर में खड़ी कार को चोरी करने की भी कोशिश की, लेकिन शोर मचने पर मौके से भाग निकले।
घर की निवासी तीर्थ कौर पत्नी सुरिंदर सिंह ने बताया कि रात के समय अज्ञात व्यक्ति घर में दाखिल हुए और वहां रखा कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी किए गए सामान में सोने की दो अंगूठियां, एक जोड़ी कांटे, एक लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन और करीब 50-55 हजार रुपये की नकदी शामिल है। उसने बताया कि उसने बेटे की शादी के लिए सोने आभूषण बनवा कर रखे हुए थे, जो चोर चुरा कर फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि चोरों ने घर में खड़ी कार को भी चोरी करने का प्रयास किया। इसी दौरान कुछ आवाज सुनाई देने पर परिवार के सदस्यों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर चोर मौके से भाग गए और जाते समय कार की चाबी बाहर फेंक गए।
घटना की सूचना थाना ढिलवां पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।