सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मोहाली मेयर चुनाव में अकालियों-भाजपाइयों की गुंडागर्दी, तस्वीरें

ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 19 Aug 2015 08:03 AM IST
विज्ञापन

मोहाली मेयर चुनाव में अकालियों-भाजपाइयों की गुंडागर्दी, तस्वीरें

mohali mayor election and felony of ouncillors

मोहाली मेयर चुनाव में अकालियों और भाजपाइयों ने गुंडागर्दी मचाते हुए जमकर बवाल काटा और तोड़फोड़ की। देखिए तस्वीरें।

Trending Videos

मोहाली मेयर चुनाव में अकालियों-भाजपाइयों की गुंडागर्दी, तस्वीरें

mohali mayor election and felony of ouncillors

हाउस में हुए हंगामे के दौरान शिअद-भाजपा पार्षदों ने जमकर गुंडागर्दी दिखाते हुए अधिकारियों की कुर्सियां स्टेज से उठाकर नीचे फेंकी। अधिकारियों ने भागकर जान बचाई। उधर, निगम भवन के बाहर जुटे अकाली और कांग्रेस-आजाद ग्रुप के समर्थकों के बीच जमकर पत्थर चले। पुलिस को स्थिति काबू में करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान हंगामा कर रहे लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहाली मेयर चुनाव में अकालियों-भाजपाइयों की गुंडागर्दी, तस्वीरें

mohali mayor election and felony of ouncillors

पथराव में विधायक सहित कई लोगों की गाड़ियों के शीशे टूटे। कांग्रेस पार्षद कुलजीत सिंह बेदी ने बताया है कि शिअद और बीजेपी के नेताओं ने पूरी प्लानिंग के तहत यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि हाउस में लगे सारे सीसीटीवी कैमरे बंद रखे गए। वीडियोग्राफी भी नहीं करवाई गई। मीडिया कर्मियों को निगम हाउस के बाहर ही रखा गया। हालांकि अकाली दल के हलका इंचार्ज बलवंत सिंह रामूवालिया ने आरोपों का खंडन किया है।

मोहाली मेयर चुनाव में अकालियों-भाजपाइयों की गुंडागर्दी, तस्वीरें

mohali mayor election and felony of ouncillors

उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने पहले हंगामा किया था। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेयर का चुनाव अब 28 अगस्त को दोपहर तीन बजे होगा। इसके लिए बुधवार तक पार्षदों को नोटिस पहुंचने की संभावना है।  मंगलवार को कांग्रेस और आजाद ग्रुप के पार्षद सुबह साढ़े नौ बजे ही निगम भवन में विधायक बलबीर सिंह सिद्धू की अगुवाई में पहुंचे थे।

विज्ञापन

मोहाली मेयर चुनाव में अकालियों-भाजपाइयों की गुंडागर्दी, तस्वीरें

mohali mayor election and felony of ouncillors

वहीं प्रशासन ने भी चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए इंतजाम किए थे। काफी संख्या में पुलिस फोर्स निगम भवन के बाहर व अंदर तैनात कर दी गई। करीब पौने ग्यारह बजे शिअद-भाजपा के पार्षद निगम पहुंचे। इसके बाद वह थोड़ी देर रुककर निगम भवन में दाखिल हुए। ठीक ग्यारह बजे मंडल कमिश्नर करुणा राजू और निगम कमिश्नर उमा शंकर गुप्ता पहुंचे। उन्होंने चुनाव की प्रक्रिया शुरू की ही थी कि शिअद के पार्षद बीबी मैणी खड़े हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed