{"_id":"622d7c3ef3df3f5edf77dbc4","slug":"mother-of-labh-singh-said-jhadu-is-an-important-part-of-my-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिसाल: चन्नी को हरा बेटा बना विधायक, सफाई सेविका मां ने कहा- 'झाड़ू' मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा, नहीं छोड़ूंगी ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिसाल: चन्नी को हरा बेटा बना विधायक, सफाई सेविका मां ने कहा- 'झाड़ू' मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा, नहीं छोड़ूंगी ये काम
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पंजाब विधानसभा 2022
- फोटो : फाइल फोटो
Link Copied
बरनाला जिले की भदौड़ विधानसभा सीट पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार लाभ सिंह उग्गोके ने बड़े अंतर से हराया है। लाभ सिंह आम और मजदूर परिवार से संबंध रखते हैं। वह स्वयं एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर काम करते रहे हैं जबकि उनके पिता ड्राइवर और माता सरकारी स्कूल में सफाई सेविका हैं। लाभ सिंह ने चरनजीत सिंह चन्नी को 37000 से अधिक के अंतर से हराया है। पुत्र के विधायक बनने पर माता-पिता फूले नहीं समा रहे लेकिन माता हरबंस कौर का कहना है कि बेटा चाहे विधायक बन गया, परंतु उनका परिवार आज भी मेहनत की कमाई को ही प्रमुखता दे रहा है। लाभ की माता रोजमर्रा की तरह शनिवार को भी सरकारी स्कूल में सफाई सेवक के तौर पर अपनी ड्यूटी निभाने पहुंचीं और कहा कि वह इस काम को जारी रखना चाहती हैं।
Trending Videos
2 of 5
लाभ सिंह उगोके की मां
- फोटो : एएनआई
उनकी माता हरबंस कौर ने बताया कि उनका परिवार मेहनत मजदूरी कर घर चलाने वाला परिवार है। बड़ी कठिनाइयों और मुश्किलों के साथ उन्होंने अपने पुत्र लाभ को पढ़ाया लिखाया और बड़ा किया है। अब जब उनका बेटा विधायक बना है तो उनको इसकी बहुत ज्यादा खुशी है परंतु वह अपनी ड्यूटी करती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
लाभ सिंह उगोके की मां
- फोटो : एएनआई
ड्राइवरी कर गुजारा करने वाले विधायक लाभ सिंह उगोके के पिता दर्शन सिंह ने कहा कि लाभ का मुकाबला मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी से था लेकिन उनको पहले दिन से ही यकीन था कि लाभ बड़े अंतर के साथ जीतेगा। उन्होंने कहा कि बेटा विधायक बन गया है लेकिन हम दोनों अपना काम जारी रखेंगे और इसी कमाई से अपना घर चलाएंगे।
4 of 5
लाभ सिंह उगोके की मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कहा कि मेरे पुत्र लाभ सिंह से लोगों को बहुत उम्मीदें हैं। लाभ विधानसभा क्षेत्र में सेहत और शिक्षा पर अच्छा काम करेगा। स्कूल की प्रिंसिपल अमृतपाल कौर ने कहा कि लाभ सिंह की माता लंबे समय से इस स्कूल में सफाई सेविका के तौर पर कार्य कर रही हैं। लाभ भी इस स्कूल का विद्यार्थी रहा है। विधायक बनकर अपने गांव और स्कूल का नाम रोशन किया है, इस बात की उन्हें बेहद खुशी है। लाभ की माता की यह एक अच्छी सोच है कि वह अपनी मेहनत का काम जारी रखना चाहती हैं। लाभ सिंह की मां ने कहा कि 'झाड़ू' मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा है, मैं स्कूल में अपनी ड्यूटी करती रहूंगी।
विज्ञापन
5 of 5
लाभ सिंह उगोके
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिविल अस्पताल का किया दौरा
उधर, लाभ सिंह उगोके विधायक पद की शपथ लेने से पहले ही एक्शन मोड पर आ चुके हैं। उन्होंने शनिवार को तपा के सिविल अस्पताल का दौरा किया और मरीजों व उनके स्वजनों का हालचाल व सुविधाओं के बारे में जाना। सीनियर मेडिकल अफसर डॉक्टर नवजोतपाल सिंह भुल्लर को मरीजों को आने वाली समस्याओं को जल्द ही दुरुस्त करने की हिदायत दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।