फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफ में गुजरी रात : सुबह चार बजे ही उठ गया गया था अंसारी, एंबुलेंस में बैठते वक्त चेहरे पर दिखा ये रिएक्शन

Wed, 07 Apr 2021 02:02 AM IST
ajay kumar अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Apr 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Mukhtar Ansari seen upset before shifting from Ropar Jail to Banda
मुख्तार अंसारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

खौफ इतना कि उसके आगे जिंदगी भर इकट्ठी की हुई आतंक की बादशाहत फीकी पड़ गई। जिस अंसारी के नाम पर उत्तर प्रदेश पुलिस थर-थर कांपती थी, आज उसी पुलिस को अंसारी इन निगाहों से देख रहा था कि शायद कोई अपना मिल जाए लेकिन टीम चुनकर भेजी गई थी। अंसारी के आसपास के लोगों से इस टीम का दूर-दूर तक वास्ता नहीं था।

Mukhtar Ansari seen upset before shifting from Ropar Jail to Banda
रोपड़ जेल के बाहर तैनात पुलिसबल। - फोटो : अमर उजाला

यह खौफ ही था कि कमर दर्द के इलाज के चलते दी गई दवाओं का असर भी कम पड़ गया और अंसारी की आंख सुबह चार बजे ही खुल गई। चार बजे के बाद अंसारी दोबारा नहीं सोया। उसकी आंख खुलने के साथ ही जेल में चहलकदमी शुरू हो गई। सुबह की लालिमा बढ़ती गई और अंसारी का चेहरा मुरझाता गया। जिस समय उसे एंबुलेंस में बैठाया गया चेहरा सफेद नजर आ रहा था।

Mukhtar Ansari seen upset before shifting from Ropar Jail to Banda
रोपड़ से निकला मुख्तार अंसारी का काफिला। - फोटो : अमर उजाला

जेल के बाहर मौजूद पुलिस कर्मियों में यह चर्चा आम थी कि मुन्ना बजरंगी और विकास दुबे के साथ घटे घटनाक्रम से अंसारी का पूरा कुनबा पुलिस से डरा हुआ है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक रोपड़ में रहने वाले गुर्गों ने अंसारी की सुरक्षा को लेकर पूरे रूट प्लान की रेकी पहले ही कर ली थी। पंजाब की क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सीआईए) ने भी ऐसे इनपुट मिलने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukhtar Ansari seen upset before shifting from Ropar Jail to Banda
रोपड़ में तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब सीआईए ने मुख्तार के रूट को लेकर हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने की हिदायत दी है। हालांकि अंसारी की उत्तर प्रदेश की रवानगी तय होने के बाद गुर्गों सहित परिवार के अन्य सदस्य बेहद चिंतित थे। मुख्तार की पत्नी अफसा अंसारी और गाजीपुर से लोकसभा सदस्य मुख्तार के भाई अफजाल ने अंसारी की सुरक्षा के लिए कई स्तर पर गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Mukhtar Ansari seen upset before shifting from Ropar Jail to Banda
मुख्तार अंसारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रूट पर 12 प्वाइंट खतरनाक
मुख्तार को उत्तर प्रदेश ले जाने के दौरान तय किए गए रूट प्लान में 12 ऐसे प्वाइंट की जानकारी मिली है, जो अंसारी की सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक हैं। अंसारी के साथ इस बात की जानकारी पंजाब सीआईए को भी है लेकिन सीआईए कुछ भी कहने से इनकार कर रही है। मुख्तार के गुर्गों ने भी दो दिन की कार्ययोजना के दौरान कई स्थान चिह्नित किए हैं। इंटेलिजेंस को जानकारी मिली है कि इन स्थानों पर अंसारी के गुर्गे सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों सहित तैनात हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed