फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साढ़े 29 किलो दूध दे भैंस ने बनाया रिकार्ड, कीमत लगी 56 लाख

Sat, 16 Jan 2016 02:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 16 Jan 2016 02:10 PM IST
विज्ञापन

साढ़े 29 किलो दूध दे भैंस ने बनाया रिकार्ड, कीमत लगी 56 लाख

murrah breed buffalo price 56 lac in haryana
भिवानी के गुजरानी गांव की एक भैंस ने 29 किलो 500 ग्राम दूध देकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया है। इसकी कीमत 56 लाख आंकी गई है। तस्वीरें।

साढ़े 29 किलो दूध दे भैंस ने बनाया रिकार्ड, कीमत लगी 56 लाख

murrah breed buffalo price 56 lac in haryana
कहना गलत नहीं होगा कि मुर्राह नस्ल की इस भैंस की कीमत एक ओडी गाड़ी से भी ज्यादा है। इलाके में ही आयोजित दुग्ध प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से अलग-अलग भैंसे आई हुई थीं। इस भैंस ने प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल किया। इस भैंस के मालिक रामफल के भाई धर्मवीर की भैंस ने 27 किलो 500 ग्राम दूध देकर दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं तीसरे स्थान पर 21 किलो दूध देने वाली भैंस काबिज रही।

साढ़े 29 किलो दूध दे भैंस ने बनाया रिकार्ड, कीमत लगी 56 लाख

murrah breed buffalo price 56 lac in haryana
पशु पालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जयसिंह ने बताया कि दुध प्रतियोगिता में प्रदेश में प्रथम आने वाली भैंस मालिक को 51 हजार दूसरे स्थान पर आने वाली भैंस मालिक को 31 हजार और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली भैंस मालिक को 21 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जाता है। पशु विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जयसिंह व एसडीओ मुकेश गुप्ता की देखरेख में आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े 29 किलो दूध दे भैंस ने बनाया रिकार्ड, कीमत लगी 56 लाख

murrah breed buffalo price 56 lac in haryana
भैंस के मालिक रामफल का कहना है कि वो मुर्राह नस्ल की भैंस से धन्य हो गए है। उन्होनें इसका नामकरण भी किया हुआ है जिसे वो प्यार से देवी कहकर बुलाते है। गत वर्ष ने उसकी देवी ने 26 किलो 300 ग्राम दूध देकर रिकार्ड बनाया था ओर आज उसने 29 किलो 483 ग्राम दूध देकर पिछले रिकार्ड को तोड़ दिया है। इसके लिए गत वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने झज्जर में 51 हजार रुपए देकर सम्मानित किया था।
विज्ञापन

साढ़े 29 किलो दूध दे भैंस ने बनाया रिकार्ड, कीमत लगी 56 लाख

murrah breed buffalo price 56 lac in haryana
भैंस को देखकर पशुपालन विभाग हैरान
पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डा.जयसिंह ने बताया कि शायद ही कोई ऐसी भैंस होगी जो इतनी मात्रा में दूध दे सकती हो। चाहे जो भी हो मुर्राह आज अधिकांश किसान परिवारों की जीवन रेखा बन गई है। लाखों की कीमत व इसके गुणों की वजह से भैंस को काला सेना कहा जाए तो गलत न होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed