{"_id":"617fe7116825de5c381ddf41","slug":"navjot-kaur-sidhu-accepts-captain-amarinder-singh-challenge","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैप्टन की चुनौती स्वीकार सिद्धू की पत्नी ने कही बड़ी बात, बोलीं- घर का किराया व खाना भी दूंगी, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन की चुनौती स्वीकार सिद्धू की पत्नी ने कही बड़ी बात, बोलीं- घर का किराया व खाना भी दूंगी, जानें क्या है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 01 Nov 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू, नवजोत कौर सिद्धू व कैप्टन अमरिंदर सिंह।
- फोटो : फाइल
Link Copied
नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की चुनौती को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कैप्टन के सामने एक ऑफर भी रखा। नवजोत कौर ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को वह घर का किराया और खाना भी देंगी लेकिन शर्त यह है कि उन्हें अमृतसर से चुनाव लड़ना होगा। दरअसल, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपना इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू पर जमकर हमला बोला था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वह सिद्धू को जीतने नहीं देंगे। उनके खिलाफ मजबूत प्रत्याशी उतारेंगे। अब सिद्धू की पत्नी ने उनकी यही चुनौती को स्वीकार किया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह जल्द ही नई पार्टी का एलान करने वाले हैं और पंजाब में कांग्रेस के सामने मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। हाल ही में कैप्टन को मनाने की खबरें आई थीं लेकिन बाद अमरिंदर सिंह ने स्पष्ट किया था कि कांग्रेस छोड़ने का फैसला अंतिम है।
नवजोत कौर सिद्धू ने सोमवार को वेरका में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से यह बात कहते हुए कैप्टन को अमृतसर से नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दे डाली। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की नवजोत सिंह सिद्धू को जीतने नहीं देने की चुनौती को स्वीकार किया
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
नवजोत कौर सिद्धू
- फोटो : फाइल
उन्होंने कहा कि वे (कैप्टन) सिद्धू के खिलाफ अमृतसर से चुनाव लड़ें। यहां से चुनाव लड़ने पर वह कैप्टन को रहने के लिए घर भी देंगी और उसका किराया खुद देंगी। डॉ. सिद्धू ने तो कैप्टन के लिए यहां तक कह डाला कि उनके लिए खाना भी देंगी। पिछले दिनों कैप्टन अमरिंदर सिंह और अरूसा आलम पर बात कर समय न गंवाने की सलाह देने वालीं डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने आज एक बार फिर कैप्टन पर तंज कसा।
4 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू और नवजोत कौर सिद्धू
- फोटो : फाइल
उन्होंने कहा कि कैप्टन अब अपनी अरूसा आलम के साथ तस्वीरों को साझा कर रहे हैं। असल में कैप्टन ने मुख्यमंत्री रहते हुए अरूसा आलम के साथ पार्टियां करने के अलावा कुछ नहीं किया। तब इसका किसी ने विरोध अपने हलके की ग्रांट बंद कर दिए जाने की वजह से नहीं किया।
विज्ञापन
5 of 5
कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : एएनआई
टाइटलर की नियुक्ति पर कही ये बात
जगदीश टाइटलर की नियुक्ति पर भी नवजोत कौर सिद्धू ने रोष व्यक्त किया है। डॉ. सिद्धू ने कहा कि इस पर हर कोई बोलना चाहता है लेकिन पार्टी का प्रोटोकॉल होता है। उन्होंने कहा कि जगदीश टाइटलर की नियुक्ति को लेकर हर किसी के मन में दर्द है। हर कोई इसमें बोलना चाहता है लेकिन पार्टी प्रोटोकॉल होता है। मुझे व्यक्तिगत रोष है पर मैं पार्टी स्तर पर कमेंट करने वाली कोई नहीं होती।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।