फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिद्धू का अमरिंदर सिंह पर तंज: कहा- पत्नी भी नहीं उनके साथ, कई और सवाल दागे

Wed, 03 Nov 2021 06:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Nov 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu targets Captain Amarinder Singh
कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब की राजनीति में अब महाराष्ट्र की राजनीति का रंग दिखने लगा है। जिस तरह महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने वहां के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी की फोटो अपलोड की, उसी तर्ज पर बुधवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा। नवजोत सिंह सिद्धू ने कैप्टन को चला हुआ कारतूस बताया और कहा कि आज कांग्रेस पार्टी के पार्षद तो क्या खुद कैप्टन की पत्नी परनीत कौर भी उनके साथ नहीं। सिद्धू ने कहा कि सरकार बनने के बाद से ही रेत माफिया और अवैध खनन को लेकर शोर मचाते रहे लेकिन किसी ने इस तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया। जब पंजाब सरकार ने रेत माफिया पर शिकंजा कस दिया है तो कैप्टन रेत माफिया की बात करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्य रेत से सरकारी कमाई को 2.5 करोड़ रुपये से 50 करोड़ रुपये तक ले गए जबकि पंजाब में अभी तक इसमें चोरी होती रही।

Navjot Singh Sidhu targets Captain Amarinder Singh
कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

सिद्धू ने राजा वड़िंग की सराहना की और मंत्री बनने के बाद रेत से 50 लाख रुपये कमाने पर इतराते हुए कहा कि वे (राजा वड़िंग) 50 करोड़ कमा कर दिखाएंगे। उन्होंने कैप्टन की पत्नी को लेकर तंज कसा और कहा कि अब तो परनीत कौर भी उनके (कैप्टन) के साथ नहीं। क्या वे अपने पद से इस्तीफा देंगी।

Navjot Singh Sidhu targets Captain Amarinder Singh
नवजोत सिंह सिद्धू (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो

उन्होंने कहा कि प्रदेश का खजाना भरने के लिए नीतियों की जरूरत होती है। रेत को लेकर और शराब को लेकर बनाई जाने वाली नीतियां खजाना भरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कैप्टन काल में विधायकों को अनदेखा किया गया और उन्हें अपने हलके के काम करवाने के लिए धक्के खाने पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu targets Captain Amarinder Singh
नवजोत सिंह सिद्धू (फाइल फोटो) - फोटो : twitter

अब विधायकों के काम फोन पर होंगे। इसके लिए 5 से 7 लोग मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के दफ्तर के साथ जोड़े जाएंगे। बेअदबी और नशे पर पूछे गए सवाल पर समय पर जवाब देने की बात कही। सिद्धू ने कहा कि वे पहले दिन से ही पंजाब के मुद्दों के साथ खड़े हैं। भाजपा ने उन्हें पंजाब से दूर करने के प्रयास किए लेकिन वे अपने फैसले पर अडिग हैं और आज भी पंजाब के लोगों की बात करते हैं।

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu targets Captain Amarinder Singh
नवजोत सिंह सिद्धू (फाइल फोटो)

कैप्टन पर कटाक्ष करते हुए सिद्धू ने कहा कि उन्हें हराने की बात करते हैं, वे तो पूरा पंजाब जीत कर दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि वे पांच बार चुनाव जीतें हैं और चुनाव जीतने वाला व्यक्ति कभी शिकायत नहीं करता बल्कि सामने वाले को शिकस्त देता है। पंजाब के लोगों को देखना चाहिए कि आज उनके साथ कौन खड़ा है और पंजाब के भविष्य का फैसला अब राज्य के लोगों को ही करना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed