सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पहले की पत्नी की हत्या, फिर पानी की टंकी से कूदकर की आत्महत्या... वीडियो में बड़ा खुलासा

संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता शर्मा Updated Mon, 16 Nov 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
New reveals in murder and suicide case of kapurthala
कपूरथला में टंकी पर चढ़ा राजू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के कपूरथला में दिवाली से एक दिन पहले अवैध संबंधों के शक में जलौखाना चौक निवासी राजकुमार राजू ने अपनी पत्नी प्रिया की हत्या कर दी थी । इसके बाद आरोपी पानी की टंकी पर चढ़कर करीब सवा घंटे फेसबुक पर लाइव रहा और फिर लोगों के सामने ही 120 फुट की ऊंचाई से कूद कर जान दे दी थी। अब इस मामले में फेसबुक लाइव वीडियो से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आइए पढ़ते हैं पूरा मामला...

Trending Videos
New reveals in murder and suicide case of kapurthala
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जलौखाना चौक के रहने वाले राजकुमार राजू ने मरने से पहले फेसबुक पर लाइव होकर पूर्व कांग्रेस पार्षद के बेटे अमित बेरी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि ‘देस बेरी दा मुंडा हैगा न...अमित बेरी, ओने मेरा घर बर्बाद कीता...एह सारेयां नू पता हेगा, मैंनू शहर चों रोज फोन आउंदे हेगे आ...’ और फिर राजकुमार राजू जोर-जोर से रोने लगा। राजू ने फेसबुक लाइव के दौरान सात पेजों की लोकेशन और नंबर के दस्तावेज पर आधारित प्रमाण होने का भी दावा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
New reveals in murder and suicide case of kapurthala
कपूरथला में टंकी पर चढ़े युवक को देखते लोग और पुलिस कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

5 मिनट 29 सेकेंड के फेसबुक वीडियो में राजू बार-बार अमित बेरी को ही अपना घर बर्बाद करने का जिम्मेदार बता रहा था। राजू ने वीडियो में कहा कि ‘मेरा घर तां बर्बाद हो चुका है, मेरी शहर च की इज्जत है, ऐह मैंनू ही पता है’ इतना कहते ही राजू फिर से जोर-जोर से चिल्लाते हुए रोने लगता। सूत्रों के अनुसार, इस घटना के बाद से अमित बेरी भूमिगत हो गया है। थाना सिटी पुलिस ने राजू से मिले सुसाइड नोट के आधार पर जिन चार लोगों पर केस दर्ज किया है, उसमें डेयरी व्यवसाय से संबंधित कांग्रेस नेता अमित बेरी का नाम नहीं है। 

New reveals in murder and suicide case of kapurthala
टंकी पर चढ़ा राजू और नीचे नेट पकड़कर खड़े लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

डीएसपी सब-डिवीजन सुरिंदर सिंह ने कहा कि सुसाइड नोट के आधार पर चार लोगों को नामजद किया गया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अमित बेरी के बारे में उन्होंने कहा कि वीडियो के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। जो भी आरोपी होगा, उसे नामजद किया जाएगा। उन्होंने पुलिस पर सियासी दबाव की बात को सिरे से खारिज कर दिया।

विज्ञापन
New reveals in murder and suicide case of kapurthala
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

राजू आत्महत्या मामले में चार नामजद
थाना सिटी के जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर अमनदीप नाहर ने बताया कि मृतक राजू की जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर चार आरोपियों बब्बू भसीन, टीटू भसीन, राजू खन्ना और बॉबी पर एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं अपनी पत्नी प्रिया के कत्ल करने के मामले में थाना सिटी की पुलिस ने प्रिया के भाई तरुण भसीन के बयान पर उसके जीजा मृतक राजकुमार पड्डा राजू के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिला पुलिस राजू आत्महत्या मामले में अमित बेरी पर केस डालने के लिए शिकायत का इंतजार कर रही है। थाना सिटी के जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर अमनदीप नाहर ने कहा कि वीडियो में तो अमित बेरी पर आरोप लगे हैं, लेकिन वह शिकायत का इंतजार कर रहे हैं।  


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed