{"_id":"5ad871074f1c1b320a8b5623","slug":"parents-left-girl-child-found-on-rohtak-railway-station-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंसानियत शर्मसार, 9 महीने की बच्ची को स्टेशन पर छोड़ गए मां-बाप, रुला देगी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसानियत शर्मसार, 9 महीने की बच्ची को स्टेशन पर छोड़ गए मां-बाप, रुला देगी कहानी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Sun, 22 Apr 2018 04:16 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर मिली बच्ची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देखिए मां-बाप की इस करतूत ने इंसानियत को कैसे शर्मसार कर दिया। 9 महीने की मासूम बच्ची को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर चले गए।
स्टेशन पर मिली बच्ची
मामला हरियाणा के रोहतक का है। रेलवे स्टेशन पर 9 माह की बच्ची की अखबार के टुकड़े में लपेटकर लावारिस अवस्था में छोड़ दिया गया। बुधवार की सुबह सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची तथा बच्ची के परिजनों को तलाश किया मगर परिजन नहीं मिले। बच्ची को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे बाल भवन के लिए भेज दिया गया।
स्टेशन पर मिली बच्ची
जीआरपी थाने पर अज्ञात पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जीआरपी थाना एसएचओ नरेंद्र सिंह व एएसआई बलवान सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब छह बजे रेलवे स्टेशन के मेन गेट के पास अखबार में करीब 9 माह की बच्ची के लपेटकर डाले जाने की सूचना मिली। सूचना पाते ही एएसआई बलवान सिंह, कुलदीप, शमशेर, मुस्कान मौके पर पहुंचे। बच्ची बिलख रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नवजात
- फोटो : amar ujala
जीआरपी ने महिला यात्री बबीता के माध्यम से बच्ची का पीजीआई में उपचार कराया। इसके बाद बच्ची को दूध पिलवाया गया। जीआरपी ने बच्ची के परिजनों को तलाश करने का प्रयास किया मगर परिजनों का कोई पता नहीं लग सका। बच्ची को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया गया। जहां से बच्ची को रेवाड़ी के बाल भवन के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
Baby
एसएचओ का कहना है कि बच्ची के परिजनों का तलाश किया जा रहा है। अभी परिजनों का कोई पता नहीं लग सका है। अज्ञात में बच्ची को लावारिस छोड़ने की धाराओं में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि जब महिला यात्री बबीता, कांस्टेबल भारती, सुनिता आदि ने बच्ची को दूध पिलाने में मदद की। पहले बच्ची जहां रो रही थी, दूध पीने के बाद वह हंस पड़ी।