सब्सक्राइब करें

Pitbull Attack: लखनऊ के बाद रोपड़ में पिटबुल का हमला, बेरहमी से मालिक को नोचा, चंडीगढ़ में भर्ती

संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 06 Aug 2022 01:47 AM IST
Pitbull dog attacked the owner in Ropar of Punjab
पिटबुल ने मालिक पर किया हमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ के बाद पंजाब में एक पिटबुल ने अपने मालिक पर हमला बोल दिया। पंजाब रोपड़ जिले का है। यहां के गांव मजहरली के एक होमगार्ड कर्मी को पालतू पिटबुल ने बुरी तरह काटा। उन्हें चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।  

Pitbull dog attacked the owner in Ropar of Punjab
घायल मालिक और पिटबुल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जानकारी के अनुसार ग्राम मशोराली निवासी रणधीर सिंह धीरा (45) पंचकूला में होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। वह अपने घर में पिटबुल डॉग को सुरक्षा के लिहाज से पाल रखा है। गुरुवार की शाम जब वह अपने घर पहुंचे तो पालतू पिटबुल ने उसे बुरी तरह से नोच डाला।

Pitbull dog attacked the owner in Ropar of Punjab
इसी पिटबुल ने किया हमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


लहूलुहान हालत में रणधीर सिंह को पहले मोरिंडा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख उन्हें मोहाली के फेज-छह के सरकारी अस्पताल में भेजा गया लेकिन बाद में रणधीर सिंह को चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

Pitbull dog attacked the owner in Ropar of Punjab
पिटबुल ने मालिक पर किया हमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बटाला में किशोर पर किया था हमला
इससे पहले 30 जुलाई को पंजाब के ही बटाला के गांव कोटली भाम सिंह में एक पिटबुल कुत्ते ने 13 साल के एक किशोर को कान से दबोच लिया और कान को बुरी तरह से नोच डाला था। अगर किशोर का पिता उसे न बचाता तो उसकी जान भी जा सकती थी। घायल गुरप्रीत सिंह ने बताया था कि शुक्रवार देर शाम को उसका पिता खेतों में यूरिया डालने गया था। वह भी अपने पिता के पास गया था। इसके बाद उसके पिता का स्कूटर खराब हो गया।

Pitbull dog attacked the owner in Ropar of Punjab
पिटबुल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वह स्कूटर ठीक करवा कर अपने पिता के साथ आ रहा था तो रास्ते में गांव का ही एक युवक आ रहा था। उसके साथ पिटबुल कुत्ता था। अचानक कुत्ता उसको देखकर भौंकने लगा तो कुत्ते के मालिक ने कुत्ते को छोड़ दिया। कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और कान से पकड़ लिया। पिता ने बड़ी मुश्किल से कुत्ते के मुंह को जोर से दबाया तब जाकर कुत्ते ने उसका कान छोड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed