सब्सक्राइब करें

Commonwealth Games: अंशु मलिक ने पहली बार में जीता रजत पदक, ये संयोग जान...आपके भी चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 06 Aug 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Anshu Malik win silver medal in Commonwealth Games 2022
पहलवान अंशु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

हरियाणा के जींद जिले के गांव निडानी निवासी महिला पहलवान अंशु मलिक ने अपने जन्मदिन के दिन राष्ट्रमंडल खेलों के 57 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर देश को तोहफा दिया है। हालांकि वह दो अंक से गोल्ड से चूक गईं लेकिन पहली ही बार में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। 

Trending Videos
Anshu Malik win silver medal in Commonwealth Games 2022
पहलवान अंशु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

अपने घर पर लैपटॉप में अपनी 21 वर्षीय बेटी अंशु मलिक का मैच देख रहे उनके पिता धर्मवीर मलिक ने बताया कि उनकी बेटी ने उनका नाम रोशन किया है। उन्हें मलाल है कि उनकी बेटी गोल्ड नहीं ला पाई लेकिन रजत पदक लाना बहुत बड़ी बात है। आज उनकी बेटी का जन्मदिन है, जन्मदिन के मौके पर उनकी बेटी ने देश को यह बहुत बड़ा तोहफा दिया है। अंशु मलिक का पूरा परिवार पहलवानी से जुड़ा हुआ है। अंशु मलिक ने 13 वर्ष की आयु में ही पहलवानी शुरू कर दी थी। उन्होंने जगदीश श्योराण से कुश्ती के गुर सीखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anshu Malik win silver medal in Commonwealth Games 2022
पहलवान अंशु मलिक। - फोटो : एएनआई

अंशु मलिक ने अब तक जीते ये पदक
अंशु मलिक ने 2016 में एशियन सब जूनियर चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल, 2016 में ही विश्व कैडिट चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल, 2017 में विश्व खेल स्कूल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल, 2017 में एशिया कैडिट कुश्ती चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल, 2017 में ही एथेंस में विश्व कैडिट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। 

Anshu Malik win silver medal in Commonwealth Games 2022
पहलवान अंशु मलिक। - फोटो : एएनआई

2018 में एशियन सब जूनियर चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल, विश्व जूनियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल, विश्व सब जूनियन चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल, 2019 में एशियन सब जूनियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल, 2020 में विश्व रेंकिंग कुश्ती चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल, सीनियर एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

विज्ञापन
Anshu Malik win silver medal in Commonwealth Games 2022
राष्ट्रमंडल खेल। - फोटो : एएनआई

अंशु मलिक ने सीनियर एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप दिल्ली में ब्रॉन्ज मेडल, सीनियर वर्ल्ड कप रेसलिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल , 2021 में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल, विश्व चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed