{"_id":"62ed18e569d5815b3f096e6f","slug":"punjab-weather-news-heavy-rain-in-pathankot-rain-alert-in-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में भारी बारिश: कई इलाके जलमग्न, अस्पताल में भरा पानी, हवा में झूली ट्रेन की पटरी, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में भारी बारिश: कई इलाके जलमग्न, अस्पताल में भरा पानी, हवा में झूली ट्रेन की पटरी, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 05 Aug 2022 07:06 PM IST
सार
पंजाब के पठानकोट जिले में भारी बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोगों को कई इलाकों में जलभराव का सामना करना पड़ा। रेलवे लाइन के नीचे की मिट्टी भी नदी में बह गई। करीब 100 मीटर पटरी हवा में झूल रही है।
विज्ञापन
1 of 5
पठानकोट में भारी बारिश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Link Copied
पंजाब के पठानकोट में शुक्रवार को दो घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। बारिश के बाद 6-7 घंटे तक शहर में जनजीवन थमा रहा। कई जगह सड़कों पर और आबादी क्षेत्रों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों का शहर से संपर्क कट गया और सिविल अस्पताल में पानी भरने से मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, चक्की दरिया में आए उफान से बेदी बजरी कंपनी में चक्की क्वारी रेलवे लाइन के नीचे से जमीन खिसक गई और 100 मीटर तक रेलवे लाइन हवा में झूलने लगी।
ट्रस्ट कॉलोनी पार्क की दीवार भी ढह गई। बता दें, शुक्रवार की सुबह करीब पौने चार बजे से लेकर पौने छह बजे तक तक हुई बारिश से आधा शहर जलमग्न हो गया। तीन घंटों तक करीब 10 हजार आबादी का शहर से संपर्क कट गया। सबसे ज्यादा परेशानी शहर के शाहपुर चौक, लमीनी सहित सिविल अस्पताल एरिया में जाने वालों को उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सिविल अस्पताल की इमरजेंसी के सामने से गुजरते वाहन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिविल अस्पताल से न तो कोई आ पाया और न ही कोई व्यक्ति जा पाया। कुछ ढलान वाली सड़कों पर तो पानी का बहाव इतना तेज था कि दोपहिया सवार का निकलना मुश्किल हो गया।
4 of 5
पठानकोट में भारी बारिश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिविल अस्पताल में बिगड़े हालात
बरसात इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनट में शाहपुर चौक से सिविल अस्पताल सहित लमीनी व अन्य मोहल्लों से निकलने वाले बड़े नाले ओवरफ्लो हो गए। सिविल अस्पताल के इमरजेंसी, पार्किंग, ओपीडी और एसएमओ कार्यालय तालाब नजर आने लगा। महिलाओं के वार्ड में पानी घुसने से सभी मरीजों को अस्पताल की पहली मंजिल पर शिफ्ट करना पड़ा लेकिन वहां वार्डों में जगह कम होने के कारण मरीजों के बेड बरामदे में ही लगवाने पड़े। हालात, इस कदर बदतर हुए कि पावर पैनल के डूब जाने से प्रबंधन को बिजली बंद रखनी पड़ी।
विज्ञापन
5 of 5
हवा में झूलती पटरी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हवा में झूल गई रेलवे लाइन
पठानकोट से रेलवे का कंस्ट्रक्शन मैटीरियल और सेना का सामान ढोने वाली ट्रेनों की चक्की क्वारी रेलवे लाइन हवा में झूल गई। चक्की दरिया में आए उफान से रेलवे लाइन के नीचे से जमीन दरिया में समा गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि गुरुवार रात हुई बरसात से 15 फीट जमीन दरिया में समा गई। दरिया से जिनके घर महज 25 फुट की दूरी पर हैं, अगर अब कटाव हुआ तो उनके घर भी दरिया की भेंट चढ़ जाएंगे। लोगों ने कटान को रोकने की मांग की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।