{"_id":"6080020447050b4cdb63953e","slug":"police-cut-challan-of-a-bride-for-not-wearing-mask-in-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : मेकअप बचाने के लिए नहीं लगाया मास्क, पुलिस ने काट दिया दुल्हन का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : मेकअप बचाने के लिए नहीं लगाया मास्क, पुलिस ने काट दिया दुल्हन का चालान
Wed, 21 Apr 2021 04:14 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 21 Apr 2021 04:14 PM IST
विज्ञापन
कार में बिना मास्क लगाए बैठी दुल्हन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में बुधवार को रामनवमी पर एक दिन का लॉकडाउन लगाया गया था। इस दौरान पुलिस ने पूरी सख्ती की हुई थी। सेक्टर-8/9 की लाइट प्वाइंट पर कार सवार दुल्हन को मेकअप बचाने के लिए मास्क न लगाना महंगा पड़ गया। लाइटों पर उसे चंडीगढ़ पुलिस ने रोक लिया और बिना मास्क पर एक हजार रुपये का चालान काट दिया। इस दौरान परिजन पुलिस से विनती करते रहे कि मेकअप की वजह से दुल्हन ने मास्क नहीं पहना था लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी और कोविड-19 के नियमों की धज्जियां उड़ाने का हवाला देते हुए चालान काट दिया।
कार में बिना मास्क लगाए बैठी दुल्हन।
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, मामला बुधवार दोपहर का है। सेक्टर 3 थाने में तैनात एएसआई जितेंदर सिंह की अगुवाई में सेक्टर-8/9 की लाइट प्वाइंट पर नाका लगाया गया था। इस दौरान वहां से एक कार गुजर रही थी।
दुल्हन के परिजनों से बात करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
कार की अगली सीट पर दुल्हन बिना मास्क लगाए बैठी थी। पुलिस ने फौरन कार को रुकवा लिया। जांच में पता चला कि दुल्हन पंजाब के खन्ना से आई थी और सेक्टर-8 स्थित गुरुद्वारा के लिए जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार में बैठी दुल्हन।
- फोटो : अमर उजाला
दुल्हन को गुरुद्वारे लेकर जा रहे उसके भाई ने बताया कि मेकअप ज्यादा होने के चलते मास्क नहीं लगाया गया था। यदि दुल्हन मास्क लगाती तो उसका मेकअप खराब हो जाता।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बुधवार को पूर्ण लॉकडाउन के कारण पुलिस ने काफी सख्ती की हुई थी।
- फोटो : अमर उजाला
इसी कारण उसे ड्राइवर सीट के साथ वाली सीट पर बिठाया गया था लेकिन मास्क नहीं पहनाया था। वहीं, पुलिस का कहना था कि नियम सभी के लिए बराबर है इसमें किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।