सब्सक्राइब करें

विस घेरने पहुंचे 'आप' वर्कर्स को पुलिस ने वाटर कैनन से खदेड़ा, तस्वीरें

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Sat, 27 Aug 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
police, water cannon on aap protest rally at haryana assembly, chandigarh,
Water Cannon on AAP Protest Rally - फोटो : amar ujala
इधर मानसून सेशन शुरू हुआ, उधर आप कार्यकर्ता हरियाणा विधानसभा को घेरने पहुंच गए। पुलिस ने पानी की बौछारों से खदेड़ दिया। देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
police, water cannon on aap protest rally at haryana assembly, chandigarh,
Water Cannon on AAP Protest Rally - फोटो : amar ujala
हरियाणा की भाजपा सरकार पर चुनावी घोषणा पत्र की अनदेखी, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, मेवात में गैंगरेप और गोरक्षा के मुद्दे पर हरियाणा विधानसभा के घेराव के लिए कूच करने से पहले यूटी पुलिस ने आम आदमी पार्टी हरियाणा के करीब 300 कार्यकर्ताओं को मटका चौक के पास हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ताओं की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। इसमें कई कार्यकर्ता चोटिल भी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
police, water cannon on aap protest rally at haryana assembly, chandigarh,
Water Cannon on AAP Protest Rally - फोटो : amar ujala
प्रदेश के हजारों कार्यकर्ता शुक्रवार को विधानसभा का घेराव करने के लिए रवाना होते इससे पहले पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने रोज गार्डन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार सत्ता में आने के बाद चुनाव के दौरान किए गए सभी 154 वादे भूल चुकी है। 
police, water cannon on aap protest rally at haryana assembly, chandigarh,
Water Cannon on AAP Protest Rally - फोटो : amar ujala
नवीन जयहिंद ने कहा कि मेवात की घटना ने हरियाणा को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन हरियाणा सरकार के इशारे पर आप कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग किया गया। कार्यकर्ता गायों को भी अपने साथ लेकर आए थे।
विज्ञापन
police, water cannon on aap protest rally at haryana assembly, chandigarh,
Water Cannon on AAP Protest Rally - फोटो : amar ujala
पुलिस ने 300 से अधिक लोगों को हिरासत में लेने के तीन घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया। चंडीगढ़ में धारा 144 लागू होने के बावजूद इतनी संख्या में कार्यकर्ता एक साथ इकट्ठे नहीं हो सकते हैं, बावजूद इसके सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने के बाद उनपर कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। इस दौरान कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed