विवाद, तब शुरू हुआ, जब टीम इंसाफ के सदस्यों ने फिरोजपुर रोड पर केबल नेटवर्क के दफ्तर का घेराव करने की कोशिश की। पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पत्थरबाजी की। इस कार्रवाई में दस पुलिस मुलाजिमों समेत 22 से अधिक लोग जख्मी हो गए। इस दौरान धक्कामुक्की और मारपीट में विधायक सिमरजीत सिंह बैंस समेत कई लोगों की पगड़ी उतर गई और कपड़े फट गया। वहीं इससे फिरोजपुर रोड पर यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ।
मांगा 'इंसाफ' तो मिले डंडे, विधायक की पगड़ी उतरी, पुलिसवाले पिटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केबल नेटवर्क की मनमर्जी के विरोध में टीम इंसाफ ने सोमवार को कंपनी के दफ्तर का घेराव करने का ऐलान कर रखा था। इसी कारण पुलिस ने सुबह से ही फिरोजपुर रोड पर बैरिकेटिंग लगा दी और केबल नेटवर्क के दफ्तर को भी पूरी तरह से सील कर दिया। सुबह करीब साढ़े 10 बजे टीम इंसाफ के सदस्य ग्रैंड वॉक के सामने जमा हो गए और धरना लगा दिया। दो तीन बार धरने से उठ कर टीम इंसाफ के सदस्यों ने बिल्डिंग के अंदर जाने का प्रयास किया।
धरने का नेतृत्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस कर रहे थे। बैंस अपने साथियों के साथ बिल्डिंग के अंदर घुस गए, लेकिन पुलिस उनको पकड़ कर बाहर ले आई। इसी बीच लोगों ने फिर अंदर घुसने का प्रयास किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लोगों की तरफ से पत्थरबाजी हुई तो पुलिस ने लाठियां भांज कर सभी को वहां से खदेड़ दिया। इसके बाद ग्रैंड वाक के बाहर पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई।