सब्सक्राइब करें

सिद्धू संग कैप्टन ने किया लंच, मुस्कुराते फार्म हाउस से बाहर निकले नवजोत, पढ़ें- क्या दूर हुए गिले-शिकवे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 25 Nov 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Punjab CM Capt Amarinder singh meet with Navjot Singh Sidhu
कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को अपने सिसवां फार्म हाउस  में पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के साथ मुलाकात की। करीब एक घंटा चले इस लंच कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं के बीच माहौल काफी दोस्ताना रहा। उन्होंने अपने गिले-शिकवे दूर किए। 

Trending Videos
Punjab CM Capt Amarinder singh meet with Navjot Singh Sidhu
फाइल फोटो

कैप्टन के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्वीट कर कहा कि यह एक सौहार्दपूर्ण बैठक रही। इस दौरान कैप्टन और सिद्धू ने पंजाब और राष्ट्रीय हित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श किया। सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच किसान आंदोलन और परस्पर तालमेल पर भी चर्चा हुई। इसके बाद सिद्धू अमृतसर रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab CM Capt Amarinder singh meet with Navjot Singh Sidhu
नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल फोटो

सिद्धू ने फार्म हाउस से निकलते हुए मीडिया से दूरी बनाए रखी। हालांकि वे काफी खुश दिखाई दे रहे थे। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री की तरफ से भी इस मुलाकात के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

Punjab CM Capt Amarinder singh meet with Navjot Singh Sidhu
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

उल्लेखनीय है कि कैप्टन और सिद्धू के बीच मनमुटाव बीते तीन साल से जारी है। पिछले साल जुलाई में उनसे स्थानीय निकाय विभाग लेकर बिजली विभाग दिए जाने के बाद तल्खी इतनी बढ़ी कि सिद्धू ने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने अचानक सिद्धू को लंच का न्योता दिया था। 

विज्ञापन
Punjab CM Capt Amarinder singh meet with Navjot Singh Sidhu
नवजोत सिंह सिद्धू। (फाइल फोटो) - फोटो : twitter

कैबिनेट में फेरबदल के कयास 
दूसरी ओर, मंत्री पद का इंतजार कर रहे कई नेता कयास लगाने लगे हैं कि कैप्टन जल्दी ही सिद्धू को फिर से कैबिनेट लाएंगे और इसके लिए मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जा सकता है। ऐसे में कुछ नए चेहरों को मौका मिल सकता है। दरअसल सिद्धू के मंत्री पद से इस्तीफे के बाद उस सीट को अब तक भरा नहीं गया है। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed