{"_id":"5fbe80d69bc93972cd1612d9","slug":"wrestler-bajrang-punia-and-sangeeta-phogat-wedding-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहलवान बजरंग पूनिया बने दूल्हा, घरवालों ने बताया क्यों पहना नीला सूट, जानें- कौन हैं दुल्हन संगीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवान बजरंग पूनिया बने दूल्हा, घरवालों ने बताया क्यों पहना नीला सूट, जानें- कौन हैं दुल्हन संगीता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 25 Nov 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
संगीता फौगाट, बजरंग पूनिया।
Link Copied
पहलवान बजरंग पूनिया बुधवार को पहले बान बैठा फिर मां ओमप्यारी ने दूध पिलाने की रस्म कराई। इसके बाद मां का आशीर्वाद लेकर बजरंग पूनिया बरात लेकर बलाली गांव के रवाना हो गए। कोरोना के कारण बजरंग व संगीता के परिवार वालों ने पहले ही शादी को सादगीपूर्ण तरीके से करने का फैसला लिया था और इस कारण ही बरात में परिवार के चंद लोग व रिश्तेदार ही पहुंचे।
Trending Videos
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
यह जरूर है कि शादी के बाद 27 नवंबर को रिसेप्शन रखा गया है, जिसमें परिवार के लोगों और रिश्तेदारों के अलावा बाहरी लोग भी बुलाए गए हैं। पहलवान बजरंग पूनिया व संगीता फौगाट की शादी पिछले साल तय हुई थी और दोनों के परिवार वालों ने ओलंपिक के बाद शादी करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बजरंग के पिता बलवान सिंह ने उसी समय कहा था कि वे बेटे की शादी धूमधाम से करेंगे और गांव खुड्डन व सोनीपत दोनों जगह बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। लेकिन कोरोना ने बजरंग और उनके पिता के अरमानों को तोड़ दिया। ओलंपिक 2021 में खिसकने के कारण बजरंग व संगीता की शादी अचानक ही 25 नवंबर को करने का फैसला लिया गया।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बजरंग व संगीता के परिवार वालों ने तय किया कि सादगीपूर्ण तरीके से शादी की जाएगी, जिसमें बैंडबाजा भी नहीं होगा। यह जरूर है कि पहले ही तय कर लिया गया था कि शादी में सात की जगह आठ फेरे होंगे और शादी बिना दहेज के होगी। वहीं कोरोना के कारण बजरंग के घर अधिकतर रस्म बरात जाने से पहले हुई।
विज्ञापन
5 of 6
बजरंग पूनिया ने नीले रंग का सूट पहना था और परिजनों ने बताया कि नीला रंग ही बजरंग को सबसे ज्यादा पसंद है। उसके बाद अन्य रस्म कराई गई, जिनमें मां ओमप्यारी ने दूध पिलाई की रस्म कराई। उसके बाद बजरंग पूनिया को मां ओमप्यारी ने आशीर्वाद दिया और वह संगीता संग फेरे लेने सोनीपत से चरखी दादरी के गांव बलाली रवाना हो गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।